spot_img

Bihar News|Bihar Politics News| RJD के सुनील सिंह की सदस्यता रद, MLC से बर्खास्त

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bihar Politics News| RJD के सुनील सिंह की सदस्यता रद, MLC से बर्खास्त। जहां, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह को सीएम नीतीश कुमार के मिमिक्री करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुनील सिंह पर आरोप है कि विधान परिषद के सत्र के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। इसके बाद इस मामले में विधान परिषद की आचार समिति ने मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Scheme मंत्री दिलीप जायसवाल से मिले महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह | दरभंगा में भूमिहीनों के लिए बड़ा ऐलान? जानें स्वर्ण समाज की नई मांग

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने की इस बात की घोषणा की है। दरअसल, सुनील कुमार सिंह ने सदन के भीतर नीतीश कुमार का अपमान किया था। बिहार विधान परिषद की आचार समिति ने अपनी अनुशंसा रिपोर्ट में कहा था कि सुनील कुमार सिंह ने असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार के कारण सदन का सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है।

दरअसल, ये मामला इस साल 13 फरवरी का है। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर बजट सत्र के दौरान असंसदीय टिप्पणी और अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगा था। इसके बाद विधान पार्षद रामवचन राय की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने रिपोर्ट में सुनील कुमार सिंह को अनैतिक आचरण का दोषी पाया है। समिति ने सुनील सिंह को परिषद की सदस्यता से मुक्त किए जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में हद! वसूली के आरोप पर असली पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा, ऐसे बची जान

अब समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दी गई है। जांच समिति का कहना है कि सुनील सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है।

सदस्यता समाप्त करने के बाद सुनील सिंह ने सदन में कहा कि जिसको फांसी दी जा रही, उसकी बात तो सुन ली जाए। उन्होंने डॉ. रामवचन राय पर आरोप लगाया कि उप सभापति बनने के लिए ये सब किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बड़ा बदलाव! आकाशवाणी मेट्रो के पास 15 दिन बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट

Patna Traffic News: पटना में आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन के पास 15 दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव। गैस पाइपलाइन शिफ्टिंग और सड़क निर्माण के कारण इन रास्तों पर रहेगी आवाजाही प्र#PatnaTraffic,#BiharNews,#PatnaMetro

CM सम्राट का मास्टर प्लान: बिहार के हर जिले में होगा कायाकल्प, जानें क्या बदल जाएगा 17 तारीख के बाद

Bihar Government: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में बिहार सरकार ने राज्यभर में 'कायाकल्प कार्यक्रम' चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकारी भवनों, स्#BiharGovernment,#SamratChaudhary,#KayakalpKaryakram

LPG सब्सिडी बंद होने वाली है! बिहार के 26.50 लाख लोगों के लिए 14 सितंबर है आखिरी मौका

Bihar LPG e-KYC: बिहार में 14 सितंबर के बाद 26.50 लाख LPG उपभोक्ताओं की सब्सिडी रुक सकती है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी करना संभव है#BiharLPG,#LPGSubsidy,#EKycDeadline

बिहार के लिए बड़ी खबर! अब दुनिया भर में चमकेगा सोशल साइंस रिसर्च, CM सम्राट का ये कदम ! स्विस से रिश्ता – शोध...

Bihar Social Science Research: बिहार में सामाजिक विज्ञान शोध को अब वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। स्विट्जरलैंड की SNSF और ICSSR ने अकादमिक सहयोग की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने#BiharNews,#SocialScienceResearch,#CM_SamratChoudhary