spot_img

New Delhi News| ED का सहायक निदेशक रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार, ज्वेलर से 20 लाख घूस लेते CBI ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

मिहिर झा। New Delhi News| ED का सहायक निदेशक (ED Assistant Director Sandeep Singh Yadav) रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार, ज्वेलर से 20 लाख घूस लेते CBI ने दबोचा।

- Advertisement -

- Advertisement -

New Delhi News| दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से घूसखोर ईडी का सहायक निदेशक संदीप धराया

केंद्रीय जांच ब्यूराे (सीबीआई) ने दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से घूस लेते हुए प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) के एक (ED assistant director arrested for taking bribe in Delhi) सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव काे रंगे हाथाें गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने गुरुवार काे यह जानकारी दी है।

- Advertisement -

New Delhi News| मुंबई के एक ज्वेलर से बीस लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीबीआई ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक को मुंबई के एक ज्वेलर से बीस लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।  ईडी अधिकारी को दिल्ली के पॉश इलाके लाजपत नगर से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को ईडी के एक अधिकारी द्वारा घूस मांगे जाने को लेकर शिकायत मिली। इसके आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Chunav 2026: तारीखें तय, बदलेंगे कई समीकरण! पढ़िए - बिहार में अगला 'ग्राम सरकार' कौन चलाएगा?

New Delhi News| सीबीआई के अनुसार, ईडी ने तीन और चार अगस्त को

सीबीआई के अनुसार, ईडी ने तीन और चार अगस्त को ज्वेलर के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव ने ज्वेलर के बेटे को पचीस लाख रुपए का भुगतान नहीं करने पर गिरफ्तार करने की कथित तौर पर धमकी दी थी।

New Delhi News| ज्वेलर्स के खिलाफ ईडी ने एक मामला दर्ज किया था

सीबीआई के मुताबिक ज्वेलर्स के खिलाफ ईडी ने एक मामला दर्ज किया था। उस मामले में बचाव के एवज में घूस की राशि ली जा रही थी। सीबीआई इस गिरफ्तार ईडी के सहायक निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी।

New Delhi News| व्यवसायियाेंं काे बचाने के एवज में घूस

जानकारी के अनुसार, व्यवसायियाेंं काे बचाने के एवज में घूस लेने के मामले में पहले भी ईडी के सहायक निदेशकाें की गिरफ्तारी हाे चुकी है। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी घाेटाले मामले में एक व्यवसायी अमन ढल काे बचाने के एवज में पांच कराेड़ रुपये लेते हुए ईडी के छह सहायक निदेशकाें काे गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...