spot_img

Darbhanga News | देखें VIDEO | बौराम में सड़क निर्माण का सस्पेंस खत्म…मुखिया जी के दलान पर चला Bulldozer, दिखा SDO Umesh Kumar Bharti का Thriller, Action…देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | देखें VIDEO | बौराम में सड़क निर्माण का सस्पेंस खत्म…मुखिया जी के दलान पर चला Bulldozer, दिखा SDO Umesh Kumar Bharti का Thriller, Action…। देखें VIDEO |

- Advertisement -

- Advertisement -

बिरौल अनुमंडल सही पटरी पर है

बिरौल अनुमंडल सही पटरी पर है। जब से, अनुमंडल पदाधिकारी बनकर उमेश कुमार भारती यहां आएं हैं। न दबंगों की चल रही। न किसी की दबंगई चल रही। जनहित, जनसरोकार से जुड़ी, विकासात्मक मानचित्र में हर वह रंग भरे जा रहे, जो आम जीवन की समस्याओं से जुड़ा है। उसका निदान जरूरी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

चाहे बात, आधारकार्ड सेंटर से जुड़ा हो। किरतपुर के महादलित टोले में

चाहे बात, आधारकार्ड सेंटर से जुड़ा हो। किरतपुर के महादलित टोले में बिजली की अब तक नहीं पहुंचने की दास्तांन (Road construction cleared in Bauram, Darbhanga) हो या फिर सुपौल बाजार में नाला निर्माण की पहल। हर उस दुखती रग पर एसडीओ श्री भारती आगे बढ़कर लोगों के सहयोग की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे, जिसके लिए सीधे जनता-जर्नादन की जिम्मेदारी प्रशासन की बनती है।

अतिक्रमण के कारण आज तक सड़क का निर्माण अटका था

ताजा मामला, सड़क निर्माण का है। वहां करीब एक साल से अतिक्रमण से संंबंधित है। हद यह, यह अतिक्रमण कोई और नहीं। बल्कि वहां के मुखिया की ओर से किया गया था। जहां, सुपौल बाजार से बौराम गांव तक पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण होना है। हर जगह सड़क बनकर तैयार है। मगर, यहां, बौराम गांव में अतिक्रमण के कारण आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इससे हजारों की आबादी अब तक सड़क विहीन व्यवस्था में हिचकोले खाने को विवश थी।

ऐसे में, तीन-तीन अमीन को लगाकर मापी कराई गई

मगर अब, अतिक्रमकारी गांव के मुखिया के खिलाफ एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कड़ा एक्शन लिया। बार बार अतिक्रमण हटाने के लिए मुखिया से अनुरोध के बाद आखिरकार एसडीओ श्री भारती ने तीन अमीनों को बुलाया। तीनों अमीन को सड़क की मापी में लगाया। वजह साफ है, पूर्व की जो मापी और सड़क की जमीन थी, उसे मुखिया मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में, तीन-तीन अमीन को लगाकर मापी कराई गई। फिर बुलडोजर ने अपना काम शुरू किया।

क्या आ रहा था व्यवधान

पिछले करीब आठ महीनों से बार-बार सड़क निर्माण की कोशिश चल रही थी। लेकिन सुपौल से बरौम जाने वाली उक्त ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमणकारी काबिज थे। अमीन की मापी का भी इनपर असर नहीं हुआ। बार-बार मामला अटक रहा था।

किसे मिलेगा सड़क निर्माण से लाभ

सुपौल से कमला नदी के पश्चिमी चौड़ीकरण सड़क का जो निर्माण कार्य करीब करीब पूर्णता की ओर है, उस सड़क से यह सड़क मिल जाएगा। इससे ना सिर्फ बिरौल और गौड़ाबौराम बल्कि, कई जिलों से इसकी कनेक्विटी हो जाएगी। पैधा, कुशेश्वरस्थान होते हुए बाढ़ प्रमंडल से बन रही यह सड़क सीधा बड़गांव, कुशेश्वरस्थान होते मधुबनी और जयनगर को जोड़ देगी।

कहां आ रही थी परेशानी

उक्त सड़क पर मुखिया ने अपना दलान बना रखा था। इससे सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मगर, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने तत्काल इस सड़क को अतिक्रमणमुक्त करते हुए सड़क निर्माण की राह खोल दी है। आज शुक्रवार को सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लगाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

एसडीओ उमेश कुमार भारती बताते हैं

एसडीओ उमेश कुमार भारती बताते हैं, जनसेवा हमारी जवाबदेही भी है। हमारा कर्त्तव्य भी। जनसरोकार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं। सड़क निर्माण के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। आखिरकार, हमनें तीन-तीन अमीन को एकसाथ सड़क की मापी कार्य में लगाया। मापी के बाद अतिक्रमित भूमि को आज खाली कराया गया है। बुलडोजर लगाकर सड़क निर्माण की राह में आने अतिक्रमणवाद को हटाया गया। स्थानीय मुखिया मोतिबुरहमान की ओर से अतिक्रमण कर रखा गया था। उसे हटाकर अब सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

इन्हें दी गई थी अतिक्रमण हटाने की कमान

गौड़ाबौराम के सीओ अभिषेक आनंद, किरतपुर के सीओ आशुतोष सन्नी, बड़गांव पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने का आदेश एसडीओ उमेश कुमार भारती की ओर से मिला था। इसकी जानकारी डीएम राजीव रौशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी को भी दे दी गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct