spot_img

Bihar News: प्रेम जाल में फंसी नाबालिग, Haryana से हुई फरार, Araria में मिली

spot_img
- Advertisement -

प्रेम जाल में फंसी नाबालिग, हरियाणा से हुई फरार, अररिया में मिली। नाबालिग के लापता होने का मामला दर्ज …हरियाणा से (trapped-in-love-minor-flees-haryana-found-in-araria) तीन महीने पहले गायब हुई एक नाबालिग लड़की को अररिया के भरगामा में पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है।

- Advertisement -

Bihar News: प्रेम जाल में फंसी नाबालिग

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपी के टीकमगढ़ निवासी हीरालाल कुशवाहा अपने परिवार के साथ हरियाणा के रोहतक में एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। वहीं, उनकी नाबालिग पुत्री को भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी सन्नी कुमार ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और तीन महीने पहले उसे वहां से ले भागा।

- Advertisement -

Bihar News: गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई

हीरालाल कुशवाहा ने अपनी बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट रोहतक थाना में दर्ज कराई। इस मामले की जांच कर रही एएसआई निर्मला ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लड़की का लोकेशन अररिया जिले के भरगामा में पाया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Bihar News: विशेष टीम का गठन और बरामदगी

इसके बाद, रोहतक पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें एएसआई निर्मला और एएसआई सोहनलाल शामिल थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भरगामा थाना के रघुनाथपुर उत्तर से नाबालिग लड़की को सन्नी कुमार के घर से बरामद किया।

Bihar News: आरोपी फरार, जांच जारी

आरोपी सन्नी कुमार मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच कर रही एएसआई निर्मला ने बताया कि थाना में दर्ज प्राथमिकी के तहत कार्रवाई की गई है। अब लड़की को हरियाणा लेकर जाने की तैयारी की जा रही है, जहां उसे उसके परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...