spot_img

Bihar News| Samastipur News| समस्तीपुर में कारपेंटर की हत्या, हत्यारा ही ले जा रहा था अस्पताल, बीच में छोड़, फरार

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Samastipur News| समस्तीपुर में कारपेंटर (Carpenter murdered in Samastipur) की हत्या, हत्यारा ही ले जा रहा था अस्पताल, बीच में छोड़, फरार | 

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में कारपेंटर जितेंद्र पासवान की गोली मार हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि वह दीपावली पर कहीं बगीचे में अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। इसी दौरान उसे घेरकर गोली मार दी। बाद में गोली मारने वाला शख्स उसे लेकर अस्पताल जा रहा था। बीच में परिजनों को आता देख वह फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों में अब अधिकारी पढ़ाएंगे ,हर हफ्ते लेंगे क्लास, करेंगे निगरानी! क्या इससे बदल जाएगी शिक्षा की तस्वीर?

वारदात पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ गांव में हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जितेंद्र को पेट में गोली मार दी गई थी। जितेंद्र गांव के ही भोला पंकज समेत अन्य के साथ बगीचे में बैठकर खा पी रहा था। इसी दौरान जितेंद्र और भोला में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Scheme! बिहार में 30,000 परिवारों को 20 नवंबर को मिलेगी अपनी जमीन, पूरा होगा घर का सपना

भोला ने जितेंद्र को गोली मार दी। बाद में भोला सहनी ही जितेंद्र को उठाकर अस्पताल लेकर आ रहा था, लेकिन इस दौरान परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो परिवार के लोग उसका पीछा करने लगे यह देखकर भोला जितेंद्र को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Agniveer Bharti अग्निवीर बनने का मौका! पटना के दानापुर में 22 सितंबर से भर्ती, 11 हजार से ज्यादा युवा भरेंगे हुंकार

एएसपी संजय पांडेय ने बताया, पातेपुर गोपीनाथ गांव स्थित बगीचा में जितेंद्र पासवान की हत्या उसी गांव के भोला सहनी और उसके भाई पंकज सहनी ने कर दी है, ऐसा आरोप है। भोला और पंकज अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जितेंद्र की हत्या के पीछे का असली कारण जानने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है, और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात: सिर्फ मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, पैर छलनी!

Darbhanga Crime: दरभंगा में बदमाशों ने मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने का विरोध करने पर बिजली मिस्त्री नरेश पासवान को गोली मार दी। गोली पैर को चीरती हुई आर-पार हो गई, लेकिन अब हालत #DarbhangaCrime,#BiharNews,#Robbery

दरभंगा में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार! बाइक की डिक्की से साढ़े चार लीटर शराब संग युवक गिरफ्तार, सीधे जेल

Ghanshyampur Liquor Smuggling: दरभंगा के घनश्यामपुर में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर एक युवक को 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। #BiharLiquorBan,#GhanshyampurPolice,#LiquorSmuggling

Bihar Politics 100 करोड़ खर्च पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: बिहार में बाढ़-सूखे से त्राहिमाम, PM के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची क्यों?

Bihar Politics: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को लेकर राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने 100 करोड़ के कथित खर्च पर सवाल #BiharPolitics,#TejashwiYadav,#BiharFlood

दुर्गा पूजा से पहले पटना में अंधेरा होगा दूर! नगर निगम का बड़ा फैसला, 15 हजार नई लाइटें लगेंगी

Patna Street Light: पटना नगर निगम ने दुर्गा पूजा से पहले शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का काम तेज कर दिया है। 15 हजार नई लाइटें लगेंगी और मरम्मत टीमों की संख्य #PatnaNews,#DurgaPuja,#StreetLights