spot_img

Chhath Puja In Darbhanga 2024: अरबा अन्न का सेवन, खरना की तैयारी, बाजार में मंहगाई का असर, फिर भी आस्था पर सब बेअसर

spot_img
- Advertisement -

नहाय-खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने घर आंगन को गाय के गोबर से नीप-पोकर और नये चुल्हे पर अरबा चावल तथा कुद्दू की सब्जी बनाकर खाई, जिसके साथ ही छठो पासना का क्रम भी प्रारंभ हुआ।

- Advertisement -

अरबा अन्न का सेवन और खरना की तैयारी

अगले 24 घंटे तक छठ व्रती अरबा अन्न ही ग्रहण करेंगे, तत्पश्चात शनिवार को देर शाम खरना का प्रसाद तैयार कर स्वयं ग्रहण करेंगे और फिर घर के लोगों के बीच वितरित करेंगे।

- Advertisement -

बाजार में मंहगाई का असर, फिर भी आस्था का कोई असर नहीं

छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के बाजार में खासा रौनक देखी गई। नहाय-खाय के दिन कद्दू, जो सामान्य दिनों में 15-20 रुपये में बिकता था, आज बाजार में 35-40 रुपये तक बिका। वहीं, छठी मैइया के डाली में चढ़ाने के लिए हल्दी, निबू, सुथनी नारियल, केला जैसी चीजों की कीमत भी आसमान पर थी। बावजूद इसके, श्रद्धालु महंगाई को नजरअंदाज कर आस्था में डूबे हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Medical News: BOACON 2027: दरभंगा में डॉक्टरों का बड़ा जमावड़ा, सफल आयोजन के लिए बनी रणनीति!

घाटों की सफाई और बैरिकेटिंग की तैयारी

अस्ताचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की सफाई और सजावट का काम तेज हो गया है। स्थानीय युवाओं की टोली घाटों की सफाई में जुटी हुई है, जबकि नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी स्तर पर छठ घाटों की सफाई और गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार संयुक्त रूप से ले रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार और अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान संबंधित मुखिया और पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

छठी मैइया के गीतों से वातावरण में गूंज

इस महापर्व के दौरान चारों दिशाओं में छठी मैइया के गीत गूंजने लगे हैं, जो इस पर्व की विशिष्टता और श्रद्धा को और अधिक बढ़ा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट पर ‘यात्री सुविधा दिवस’…दिखा मिथिला की संस्कृति का सम्मान, कर्मियों- यात्रियों का अभिनंदन, रक्तदान, जानिए – क्या रहा खास!

दरभंगा हवाई अड्डे पर 'यात्री सुविधा दिवस 2026' का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने किया। उन्होंने यात्रियों का स्वागत किया और हवाई अड्ड#DarbhangaAirport,#BiharNews,#YatriSuvidhaDivas

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 33 लाख रुपये के लूटे गए आभूषण और हथियार बरामद किए गए।#MuzaffarpurCrime,#JewelersLoot,#BiharPolice

Bihar Teacher News: बिहार: प्रधान शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! ज्वाइनिंग की तारीख में हुआ बदलाव, जानें पूरी खबर

बिहार शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों की ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी है। यह फैसला हजारों अभ्यर्थियों को राहत देगा, जो प्रशासनिक या व्यक्#BiharTeacherNews,#PradhanShikshak,#BiharEducation

Gaya Technology News: गया के युवाओं के लिए बड़ी खबर! 170 करोड़ का टेक सेंटर देगा हजारों नौकरियां, CM सम्राट ने किया शिलान्यास

गया में 170 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर बन रहा है, जिसकी आधारशिला CM सम्राट चौधरी ने रखी। यह केंद्र युवाओं को उन्नत तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार#GayaNews,#BiharTechnology,#SkillDevelopment