spot_img

Muzaffarpur News: गायघाट में पैक्स प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur News: गायघाट में पैक्स प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न| जहां, गायघाट में स्थानीय प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। गायघाट के 19 पंचायत में पैक्स चुनाव (PACS candidates got election symbol in Gaighat of Muzaffarpur) होना है। चुनाव में नामांकन के बाद प्रत्याशी क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं।

- Advertisement -

इधर, आज चुनाव चिन्ह मिलने के बाद और भी तेजी आ गई है। चुनाव में मात्र एक सप्ताह का समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में कोई भी प्रत्याशी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह तरह के प्रयास जारी है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मात्र 10 रुपये में सेहत का खजाना! वैश्विक बाजार में धूम मचाने को तैयार मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियों के स्नैक्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रत्याशी एवं उनके समर्थक नए नए वादों एवं तरीकों से जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जो चुनाव मैदान में हैं, अपनी कुर्सी को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो, नए उम्मीदवार पुराने की नाकामयाबी का हवाला देकर मतदाताओं को सतर्क कर रहे हैं। सभी जनता से एक मौका मिलने पर बेहतर काम करने की बात कह रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में DM-SSP के आदेश फेल! छाता बाजार में खुलेआम सज गईं अवैध पटाखों की दुकानें

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चुनाव मैदान से तो बाहर हैं, लेकिन उनके पास जनता का समर्थन ज्यादा है और चुनाव प्रचार में उनकी सक्रियता दावेदारों से भी अधिक है। बता दें कि गायघाट प्रखंड के 19 पंचायतों में आगामी 26 नवंबर को मतदान सम्पन्न होगा।एक पंचायत बरूआरी में निरविरोध हैं। साथ ही मतदान से तुरंत बाद या उसके अगले दिन मतगणना होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।