spot_img

Muzaffarpur DM Subrat Kumar Sen के निर्देश पर मुशहरी के नरौली में जनहित में हुआ शिविर का आयोजन

spot_img
- Advertisement -

Deepak Kumar, Muzaffarpur | कैंप मोड में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित, जनता की समस्याओं का हुआ निदान।

- Advertisement -

हेल्थ कैंप का आयोजन

हेल्थ कैंप में ओपीडी में 129 रोगियों का इलाज किया गया, 80 का एक्स रे, 20 टीबी रोगियों का इलाज, 10 स्पीटून संग्रह, 80 एनसीडी स्क्रीनिंग, 11 का परिवार नियोजन परामर्श दिया गया। कुल 33 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिनमें 11 वरिष्ठ नागरिकों के थे। इसके अतिरिक्त, ब्लड प्रेशर, सुगर, फाइलेरिया, परिवार नियोजन परामर्श, लेप्रोसी की जांच की गई तथा सामान्य रोगियों को दवाइयाँ वितरित की गईं। दो डॉक्टरों द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

- Advertisement -

राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ

सप्लाई के स्टॉल पर राशन कार्ड के 236 आवेदन प्राप्त हुए। इस कार्य की निगरानी जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त, जीविका ने जनसुनवाई की और सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए और नियमानुसार कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावधान! मुजफ्फरपुर में केमिकल से चमक रही सब्जियां, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'ज़हर'?

मनरेगा और इंदिरा आवास योजनाएं

मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 85 आवेदन प्राप्त हुए। इंदिरा आवास योजना के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी जांच कर लाभार्थियों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

श्रमिकों के निबंधन और कृषि विभाग की योजनाएं

श्रमिकों के निबंधन एवं लेबर कार्ड के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए। कृषि विभाग द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण, मृदा जांच, और स्प्रिंकलिंग योजनाओं से संबंधित 11 व्यक्तियों को लाभ दिया गया।

यह भी पढ़ें:  सावधान! मुजफ्फरपुर में केमिकल से चमक रही सब्जियां, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'ज़हर'?

राजस्व और बिजली विभाग की सेवाएं

राजस्व विभाग द्वारा 20 परिमार्जन के और 3 दाखिल खारिज के आवेदन प्राप्त हुए। बिजली विभाग के स्टॉल पर 13 आवेदन स्मार्ट मीटर और गड़बड़ी से संबंधित प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निवारण किया गया।

आधार कार्ड और कल्याण कार्यालय की सेवाएं

आधार कार्ड बनाने के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए। कल्याण कार्यालय के स्टॉल पर विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने के लिए 200 फार्म प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन और ट्राइसाइकिल से संबंधित आवेदन भी थे। इनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

यह भी पढ़ें:  सावधान! मुजफ्फरपुर में केमिकल से चमक रही सब्जियां, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'ज़हर'?

शिविर की सफलता और आगामी योजनाएं

शिविर में उमड़ी भीड़ और जनता की समस्याओं का समाधान होते देख जिलाधिकारी ने जनहित में अगले दिन भी शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दरभंगा के सिंहवाड़ा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश ! परिवार बोला- हत्या कर टांगा गया है!

Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। परिवार ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई#DarbhangaNews,#BiharCrime,#SuspiciousDeath

Samastipur News गुजरात से लौटे, बच्चों को मेला दिखाना था… समस्तीपुर में सड़क किनारे मिली लाश| पढ़िए -सदमे में अधूरे सपने!

Samastipur News: समस्तीपुर में गुजरात से लौटे 44 वर्षीय लालटून पासवान का शव सड़क किनारे मिला है। एक दिन पहले ही घर लौटे लालटून का बच्चों को मेला दिखाने का सपना अधूरा रह गया। पुल#SamastipurNews,#BiharTragedy,#MigrantWorker

पितृपक्ष 2026: गयाजी में पिंडदान के लिए सरकार लाई 5 नए पैकेज, घर बैठे भी करा सकेंगे श्राद्ध, जानें सब कुछ

Gaya Pitru Paksha: बिहार पर्यटन ने गया पितृपक्ष मेला 2026 के लिए 5 विशेष पिंडदान पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 11,250 रुपये से शुरू है। घर बैठे ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध है।#GayaPitruPaksha,#BiharTourism,#PinddaanPackages

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बवाल! पूर्व IPS का दावा- ‘CEO ने दिया ही नहीं इंटरव्यू, फिर भी बन गए अधिकारी’

Ram Mandir Trust CEO: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया है। पूर्व IPS राजेश पांडे ने द#RamMandirTrust,#AyodhyaNews,#JitendraMishra