spot_img

Bollywood News: साल 2024 के 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में, बम्पर कमाई और दर्शकों की पसंदीदा, जानिए आपकी Favorite Movie किस नंबर पर है

spot_img
- Advertisement -

वर्ष 2024 भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ, जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। इन फिल्मों ने 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक की कमाई की और दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

- Advertisement -

1. पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 5 दिसंबर 2024 को भारत और विदेशों में शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से अधिक की कमाई की और भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिकाएं निभाई।

- Advertisement -

2. कल्कि 2898 एडी

अमिताभ बच्चन, प्रभास, और दीपिका पादुकोण की स्टार-स्टडेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अपनी शानदार ओपनिंग के साथ 1043 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने भारत में 767 करोड़ और दुनियाभर में 1043 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

3. स्त्री 2

‘स्त्री 2’ ने अपनी हॉरर-कॉमेडी शैली से दर्शकों का दिल जीता और दुनियाभर में 874.58 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसके कलेक्शन का आंकड़ा 713 करोड़ था, जबकि विदेशों में 144 करोड़ का कलेक्शन हुआ। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई।

4. देवरा: पार्ट 1

कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने भारत में 345 करोड़ और दुनियाभर में 422 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

5. भूल-भुलैया 3

‘भूल-भुलैया 3’, जो दिवाली पर रिलीज हुई थी, ने भारत में 311 करोड़ और दुनियाभर में 389 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिम्परी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे थे।

6. गोट

थलपति विजय की फिल्म ‘गोट’ ने भारत में 296 करोड़ और दुनियाभर में 457 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म 5 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी और इसके शानदार ओपनिंग ने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया।

7. सिंगम अगेन

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंगम अगेन’ ने 1 नवंबर 2024 को 297 करोड़ (भारत) और 372 करोड़ (दुनियाभर) की कमाई की। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे थे।

8. फाइटर

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ ने 254 करोड़ (भारत) और 358 करोड़ (दुनियाभर) की कमाई की। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित थी।

9. अमरन

‘अमरन’ एक साउथ फिल्म थी जो मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म ने भारत में 253 करोड़ और दुनियाभर में 80 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 333 करोड़ हुआ।

10. हनुमान

साउथ फिल्म ‘हनुमान’ ने भारत में 238 करोड़ और दुनियाभर में 57 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म ने कुल 295 करोड़ की कमाई की और इसका सीक्वल ‘जय हनुमान’ जल्द ही रिलीज होगा, जिसमें ऋषभ शेट्टी हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में छात्रों के गुस्से का शिकार हुए BJP MLA विनय बिहारी! गाड़ी तोड़ी, बवाल, विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, मुख्य गेट बंद

Bihar Student Protest: पटना में छात्र आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया, जहां बीजेपी विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला हुआ। इस घटना के बाद विधानसभा में भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित#BiharStudentProtest,#PatnaNews,#VidhanSabha

Bihar Diesel Subsidy सूखे से परेशान किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! अब डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, मिलेगा 12 घंटे बिजली

Bihar Diesel Subsidy: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूखे की आशंका के बीच खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का ऐलान किया है। साथ ही 12 घंटे बिजली#BiharDieselSubsidy,#SamratChoudhary,#FarmersRelief

दरभंगा में अब 87 जांचें मुफ्त! घर बैठे रिपोर्ट भी सीधे मोबाइल पर | ‘हब एवं स्पोक’ मॉडल पर काम करेगा PHC सदर

Bihar Pathology Lab: दरभंगा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए जिला पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया, जहां मरीजों को 87 प्रकार की जांचें बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी। रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर आए#BiharHealth,#DarbhangaNews,#SamratChoudhary

दरभंगा में बाढ़: स्कूल खुले पर बच्चों का भविष्य डूबा, घटती उपस्थिति, अधूरा पाठ्यक्रम, नाविक ₹50 रुपये वसूल रहे, शिक्षा ठप| पढ़िए – शिक्षक...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में बाढ़ ने बच्चों की शिक्षा पर गंभीर संकट ला दिया है। सरकारी नावों के बावजूद नाविक 50 रुपये वसूल रहे हैं, जिससे पढ़ाई ठप#DarbhangaNews,#BiharFlood,#EducationCrisis