spot_img

श्री राम किशुन ज्वेलर्स में सोने का चकमेबाज, टेक्निकल सेल, कैमरा महीनों से खराब और स्टाफ

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ला स्थित लहेरीटोला में श्री राम किशुन ज्वेलर्स के दुकान में चकमा देकर आधा किलो सोना लेकर फरार मामले में पुलिस ने दुकान के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

वहीं जगह-जगह छापामारी की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए दुकान के स्टाफ आर एस टैंक नवटोलिया निवासी देवेंद्र साह के पुत्र राजा साह से पूछताछ की जा रही है। टेक्निकल सेल के कर्मी भी तहकीकात कर रहे हैं। दुकान में लगे सीसी कैमरा पिछले 4 महीने से खराब है। अगल-बगल में लगे सीसी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है।

- Advertisement -

वहीं मोबाइल पर भी किए गए वार्ता को भी जांच की जा रही है। बता दें कि रविवार की शाम 5:30 बजे के करीब दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर दुकान के पास पहुंचे। दुकानदार विशेश्वर साह उर्फ महात्मा जी ने बताया कि एक व्यक्ति दुकान के अंदर आया और 400 रुपए में ताबीज खरीदा उसके बाद हनुमानी लॉकेट निकालने को बोला जैसे ही निकलने लगे उसने कहा इस डब्बे में नहीं है दूसरे डब्बा में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग मजदूर को गुलामी से मिली मुक्ति, शराब माफियाओं पर भी चला डंडा!

जैसे हीं वह डब्बा निकाले हाथ से डब्बा छीन कर फरार हो गया। डब्बे में आधा किलो गला हुआ सोना था। जब तक वह कुछ समझते तब तक तो चकमा देने वाला व्यक्ति सोना लेकर फरार हो चुका था। घटना के कुछ देर बाद तक लोग समझ नहीं पाए। तब तक दोनों अपराधी लहेरियासराय की ओर फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

आखिर चकमा देने वाले व्यक्ति को कैसे मालूम की डब्बे में आधा किलो सोना रखा हुआ है। वही डब्बा निकालने को बोला गया। इधर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि दुकानदार को चकमा देकर सोना लेकर फरार हो गया है।

दुकानदार के अनुसार आधा किलो सोना लेकर फरार हुआ है। पुलिस हर पहलू पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष दीपक कुमार खुद मामले को देख रहे हैं और जगह-जगह छापामारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion