spot_img

‘ तुमने पकड़वाया है न…अब अंजाम देखोगे ’ Muzaffarpur में दोस्त की पत्नी से मिलने जा रहा था युवक, घेरकर मार दी गोली, जानिए क्या थी बड़ी वजह?

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार | Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर फायरिंग कर दी। यह घटना रेपुरा हाई स्कूल के पास देर रात हुई, जब युवक अपने दोस्त की पत्नी से मिलने अस्पताल जा रहा था। इस हमले में युवक के पैर में गोली लगी है।

- Advertisement -

🔹 घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी दिलीप ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ रवि (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

🔹 परिवार का आरोप – शराब माफियाओं ने कराई फायरिंग

परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की थी। शराब माफियाओं को शक था कि आशुतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी।

- Advertisement -

परिजनों का कहना है कि शराब पकड़े जाने के बाद अपराधियों ने आशुतोष को धमकी दी थी और कहा था –
“तुमने पकड़वाया है न, अब अंजाम भुगतोगे।”

🔹 घायल युवक ने बताया – कैसे हुआ हमला?

🔸 आशुतोष के मुताबिक, वह अस्पताल जा रहा था, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया।
🔸 बदमाशों ने घेरकर कई राउंड फायरिंग की।
🔸 एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जबकि बाकी गोलियां उसकी बाइक की टंकी और साइलेंसर से टकराईं।
🔸 हमलावरों में रोहित और प्रिंस ठाकुर शामिल हैं, जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं और शराब के धंधे में लिप्त हैं।

🔹 पुलिस जांच में आपसी रंजिश का शक

👉 डीएसपी (पश्चिम) अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है।
👉 मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं।
👉 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
👉 घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के बिरौल में शराब माफिया पर वज्रपात! 394 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, लाखों की संपत्ति नीलाम

Bihar Liquor Ban: दरभंगा में शराब माफिया पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। 24 अक्टूबर 2026 को 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, वहीं जब्त दो मोटरसाइकिलों की नील #BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#Prohibition

मोकामा बाहुबली MLA अनंत सिंह पर जेडीयू का सबसे बड़ा एक्शन: 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, विधायकी पर भी लटकी तलवार! |...

Bihar JDU Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है। पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन हुआ #AnantSinghExpelled,#BiharPolitics,#JDUAction

Darbhanga Electricity Theft जाले में बिजली चोरों पर गिरी गाज! 4 घरों में धड़ल्ले से चल रही थी ‘फ्री’ बिजली, अब होगी जेल!

Bihar Electricity Theft: जाले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी है। बकाया भुगतान न होने के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग हो रहा था, जिस पर प #BiharElectricityTheft,#JaleNews,#PowerDepartmentAction

दरभंगा में ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त! अब जाम, जांच और गुणवत्ता से नो कंप्रोमाइज | सब कुछ होगा रिकॉर्ड – जनता से फ़्रेंडली ट्रीट|...

Darbhanga Traffic Police: दरभंगा में यातायात व्यवस्था सुधारने और जनता के साथ पुलिस के व्यवहार को शालीन बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जाम से मुक्ति, न #DarbhangaPolice,#TrafficManagement,#BiharNews