spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया ‘प्रेम-प्रसंग’

Bihar Crime News: दरभंगा के बिरौल में नाबालिग के अपहरण और रेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती को दबोच लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता और मुख्य आरोपी परबिंद सदा 4-5 महीने से संपर्क में थे, जिससे जबरन ले जाने के आरोपों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया ‘प्रेम-प्रसंग‘ |पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। नाबालिग और नामजद आरोपी को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद ही चंदन को गिरफ्तार किया गया। इसका खुलासा आज हुआ।पीड़िता और नामजद आरोपी परबिंद सदा पिछले चार से पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। ऐसे में कई क्लू हैं जो जुड़ रहे। क्राइम के गांठ खोल रहे।

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में नाबालिग को जबरन ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में नाबालिग के कथित अपहरण और रेप के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले से हुई इस घटना में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पहले मुख्य आरोपी परबिंद सदा को हिरासत में लिया था, अब उसका सहयोगी चंदन कुमार तांती भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक, उनकी जांच में इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है, जबकि पीड़िता की मां ने जबरन ले जाने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जदयू में भूचाल! अनंत सिंह ने पार्टी को दिया खुला चैलेंज, 'नए शक्ति केंद्रों' को सीधी चुनौती |अब क्या करेंगे नीतीश? क्या होगा एक्शन?

Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया 'प्रेम-प्रसंग'

- Advertisement -

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिरौल थाना में बीस अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को मुख्य आरोपी परबिंद सदा को पकड़ा गया और किशोर न्याय परिषद के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया।

हालांकि, उसके स्कूल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। पुलिस ने गहन जांच के बाद चंदन कुमार तांती को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने घटना में इस्तेमाल बाइक मुहैया कराई थी।

जांच में सामने आई प्रेम-प्रसंग की बात, जबरन ले जाने का आरोप गलत

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। उन्होंने कहा,

‘जांच में सामने आया है कि पीड़िता 19 अक्टूबर की रात अपने परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। इसी दौरान वो नामजद आरोपी और उसके सहयोगी चंदन कुमार तांती के साथ बाइक से नेउरी गांव चली गई। पीड़िता को रातभर नामजद आरोपी के घर रखने की बात जांच में सामने आई है।’

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता और नामजद आरोपी परबिंद सदा पिछले चार से पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसी वजह से पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी! बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का पूरा पैसा देगी सरकार, तुरंत करें ये काम

नाबालिग को घर छोड़ने में की थी मदद, दूसरा आरोपी चंदन कुमार तांती गिरफ्तार

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में नाबालिग को जबरन ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने 200 रुपए देकर मेले में अनाउंसमेंट कराने की बात को भी पूछताछ में गलत बताया। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, वह मेला देखकर लौट रहा था, तभी नाबालिग और मुख्य आरोपी ने उससे नेउरी गांव तक छोड़ने में मदद मांगी थी। नाबालिग और नामजद आरोपी को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद ही चंदन को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में लिव-इन में रह रही वैशाली की महिला की संदिग्ध मौत! कमरे में मिली लाश, प्रेमी ताला लगाकर फरार, किराएदार भी गायब, क्या है डेथ मिस्ट्री | गहराया रहस्य

मुख्य आरोपी की उम्र का होगा फिर से सत्यापन

पुलिस ने बताया कि पहले मुख्य आरोपी परबिंद सदा को उसकी उम्र के आधार पर किशोर माना गया था और उसे किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया था। लेकिन, बाद में उसके विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इस संबंध में अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच बिरौल थाने की पुलिस कर रही है, जिसमें एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अनुसंधानकर्ता एसआई मुन्नी कुमारी और सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime कमतौल में दहशत! तलवार से हमला, पूरा परिवार लहूलुहान; ₹1500 लूटकर घर में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Kamtoul Crime News: दरभंगा के कमतौल में धारदार हथियार से हमला और लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टेकटार गांव में बेटे पर तलवार से हमला किया गया था, #KamtoulCrime,#DarbhangaNews,#BiharPolice

जदयू में भूचाल! अनंत सिंह ने पार्टी को दिया खुला चैलेंज, ‘नए शक्ति केंद्रों’ को सीधी चुनौती |अब क्या करेंगे नीतीश? क्या होगा एक्शन?

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर हुए चुनाव के नतीजे जदयू में सियासी भूचाल ला सकते हैं। बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर डॉ. अनुज सिं #BiharMLCElection,#JDUInternalConflict,#PatnaPolitics

तेजस्वी को दिन में दिखे तारे! BJP नेता का बड़ा दावा, 27 को MLC चुनाव के नतीजे -‘हार का डर सता रहा’

Bihar MLC Election: भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार MLC चुनाव में NDA की आठों सीटों पर प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अभी से ह #BiharMLCElection,#MrityunjayTiwari,#TejashwiYadav

हैरान कर देगी खबर! PM मोदी की तस्वीर पर काला जादू, श्मशान घाट के पास मिली नींबू-सुई

Mau News: यूपी के मऊ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र का सामान मिलने से हड़कंप मच गया है। श्मशान घाट के पास मिली तस्वीर के साथ नींबू में सु #MauNews,#PMModi,#UttarPradesh