spot_img

जदयू में भूचाल! अनंत सिंह ने पार्टी को दिया खुला चैलेंज, ‘नए शक्ति केंद्रों’ को सीधी चुनौती |अब क्या करेंगे नीतीश? क्या होगा एक्शन?

Bihar MLC Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों से जदयू के आंतरिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है। अनंत सिंह के बागी तेवर ने पार्टी के सामने अनुशासन और सियासी संतुलन साधने की चुनौती खड़ी कर दी है, जिसका असर कई नेताओं के भविष्य पर पड़ेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब 27 अक्टूबर को नतीजे आने हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की रही। यहां जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार मैदान में हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का खुलकर समर्थन कर जदयू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मनाही के बावजूद अनंत सिंह ने डॉ. अनुज के पक्ष में प्रचार किया, जिससे पटना स्नातक सीट का परिणाम बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम हो गया है।

JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार ने इशारों-इशारों में बड़ा हमला अनंत सिंह पर बोला

जो मेरे खिलाफ पार्टी के ही लोग प्रचार प्रसार कर रहे थे, राजनीति में उन लोगों का तबीयत खराब रहेगा इतना मैं आस्वस्थ कर रहा हूं।

- Advertisement -

कब खराब होगा हम नहीं जानते हैं, लेकिन इन लोगों का तबीयत पार्टी खराब कर देगी एकदम 100% खराब रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी! बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का पूरा पैसा देगी सरकार, तुरंत करें ये काम

चुनाव संपन्न हुआ हमारे कार्यकर्ताओं की जीत हुई।सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि नीतीश कुमार का संस्कार और जलवा उनके प्रति स्नेह तो रिकॉर्ड कायम कर दिया

राजनीति का जो अपराधीकरण लंपटीकरण राजनीतिक विमर्श में अपराधियों की पहचान बन जाना यह राजनीति का दुर्भाग्य जनक पक्ष था, उसके खिलाफ आपार समर्थन मिला है इसका गहरा असर आने वाला राजनीति पर पड़ेगा।

- Advertisement -

इस चुनाव में जीत या हार का असर केवल जदयू के दो प्रमुख नेताओं के सियासी समीकरणों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि अनंत सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद, इन नतीजों से भाजपा के पारंपरिक सवर्ण वोट बैंक के रुझान को लेकर भी महत्वपूर्ण संकेत मिलने की संभावना है।

जदयू की अंदरूनी जंग: अनंत सिंह पर क्या होगा एक्शन?

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम कुछ भी हो, अनंत सिंह पर पार्टी की कार्रवाई को लेकर अटकलें तेज हैं। खुद अनंत सिंह कार्रवाई की आशंका के बीच कह चुके हैं,

‘न मरने का गम, न जीने की खुशी।’

उनके इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव परिणाम के बाद जदयू के सामने पार्टी अनुशासन और राजनीतिक समीकरणों के बीच संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती होगी। यदि नीरज कुमार चुनाव हारते हैं और डॉ. अनुज सिंह की जीत में अनंत सिंह की भूमिका अहम मानी जाती है, तो पार्टी के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग और तेज हो सकती है। वहीं, नीरज कुमार की जीत की स्थिति में भी अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना रह सकता है, क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर एक अलग रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें:  लिव-इन-पार्टनर की मदद से बनाता था निशाना ! दिल्ली का युवक | पढ़िए - 'अमीर' कारोबारी का झांसा, 20 महिला पुलिसकर्मी बनीं शिकार, ₹24 लाख ठगे

इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी दो बार हस्तक्षेप करने का प्रयास किया था। इसके बावजूद अनंत सिंह अपने रुख पर कायम रहे और डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करते रहे। अब चुनाव परिणाम के बाद पार्टी इस पूरे घटनाक्रम से कैसे निपटती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

जदयू के ‘नए शक्ति केंद्रों’ को सीधी चुनौती

अनंत सिंह के इस रुख को जदयू के भीतर उभरते नए शक्ति केंद्रों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। उन्होंने इस चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और निशांत कुमार की बात नहीं मानी। हालांकि, अनंत सिंह ने दोनों नेताओं का नाम लेकर सीधे तौर पर कोई हमला नहीं किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि

‘वे लोग पार्टी के मालिक हैं और कहीं भी जा सकते हैं।’

उनके इस बयान को पार्टी के भीतर जारी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

ऐसे में पटना स्नातक सीट का चुनाव अब केवल नीरज कुमार और डॉ. अनुज सिंह के बीच के मुकाबले तक सीमित नहीं रह गया है। इसके नतीजे जदयू के आंतरिक समीकरणों, पार्टी अनुशासन और अनंत सिंह के साथ नेतृत्व के रिश्तों को लेकर भी बेहद अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से किसी कार्रवाई पर अंतिम फैसला चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Survey आपकी जमीन का होगा सर्वे! बिहार में अब निजी और सरकारी जमीनों का होगा सर्वे | बड़ा फैसला

सवर्ण वोट बैंक का बदलेगा रुख? भाजपा-जन सुराज पर असर

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सवर्ण मतदाताओं के रुख को लेकर उठे सवालों के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा अपने पारंपरिक वोट बैंक माने जाने वाले इस वर्ग का भरोसा कायम रख पाई है या नाराजगी अब भी बरकरार है। इस चुनाव में जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में उसके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

जन सुराज को मिलने वाला समर्थन भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक को कितना प्रभावित करता है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। खासकर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम इस लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यदि जन सुराज अपने प्रदर्शन से बीजेपी, कांग्रेस और आरजेडी के वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल रहता है, तो इसका असर केवल भाजपा तक सीमित नहीं रहेगा। राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के लिए भी यह अपने सामाजिक समीकरणों और मतदाता आधार की समीक्षा करने का एक बड़ा संकेत हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime जाले में खूनी रंजिश! सुलह न करने पर घर में घुसे नकाबपोश, लाखों लूटे, बेटी को फिर जान से मारने की धमकी

Jale Lootpat: दरभंगा के जाले में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर एक महिला के घर में घुसकर लाखों की लूटपाट की गई। नकाबपोश बदमाशों ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है, जि #JaleCrime,#BiharLoot,#DarbhangaNews

Bhagalpur Fire भागलपुर में दहक उठा टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल, 3 घंटे तक धधकती रही आग, 6 दमकल गाड़ियों ने ऐसे पाया काबू!

Bhagalpur Fire: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 6 बड़ी गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #BhagalpurNews,#MallFire,#BiharFire

Darbhanga Crime बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप! महिला का मंगलसूत्र छीना, बुजुर्ग को पीटा

Jale Crime: जाले में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया। बीच-बचाव करने आए वृद्ध ससुर को भी पीटा गया #JaleCrime,#BiharNews,#MangalsutraSnatching

दरभंगा में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, जानिए क्या है इसका मकसद! जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने क्या कहा|...

Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श #BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao