spot_img

….और जब सिंहवाड़ा के CO को DM Rajiv Roshan ने कहा, Thank You

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, लगान वसूली, समपरिवर्तन, सैरात, लंबित दाखिल-खारिज आवेदन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, लोक भूमि अतिक्रमण, ई-मापी, भूमि विवाद और भू-समाधान पोर्टल से जुड़े मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहवाड़ा अंचलाधिकारी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

वहीं, बिरौल और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अंचलाधिकारियों को लंबित मामलों पर लापरवाही के कारण स्पष्टीकरण मांगते हुए उनके वेतन स्थगित करने का निर्देश अपर समाहर्ता (राजस्व) को दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

लंबित भूमि विवाद मामलों के निपटारे पर जोर

  • मनीगाछी, किरतपुर और कुशेश्वरस्थान अंचल अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा कर लिया जाएगा।
  • बैठक में यह भी चर्चा हुई कि थानाध्यक्षों द्वारा भूमि विवाद मामलों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पत्र भेजा जाए ताकि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में पंचायत सरकार भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को लंबित पंचायत सरकार भवनों के लिए जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिरौल/बेनीपुर और सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct