spot_img

Holi की रंगीनियों में, ‘ अंगूर की बेटी ‘ का धंधा, Muzaffarpur Police ने पकड़ लिया इसका हर फंदा! जानें पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur | गायघाट | होली के त्योहार से पहले शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और अवैध रूप से शराब की खेप बिहार में लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। हालांकि, बेनीबाद और गायघाट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में काम कर रही है ताकि शराब की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisement -

Holi को देखते हुए शराब का स्टॉक करने में जुटे माफिया

बिहार में शराबबंदी (Liquor Ban in Bihar) के बावजूद, होली से पहले शराब तस्करी के मामले बढ़ने लगते हैं। पुलिस को इनपुट मिल रहे हैं कि माफिया बड़े पैमाने पर पड़ोसी राज्यों से शराब मंगाकर स्टॉक कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News बिहार की दो बेटियों का कमाल! जॉर्जिया में वुशू प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

पुलिस की तैयारी, कसा जा रहा शिकंजा

बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और गायघाट थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि शराब माफियाओं के मंसूबों को नाकाम करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी तस्कर बच नहीं पाएगा, हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मात्र 10 रुपये में सेहत का खजाना! वैश्विक बाजार में धूम मचाने को तैयार मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियों के स्नैक्स

अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान

  • सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान
  • ट्रकों और वाहनों की कड़ाई से जांच
  • गुप्त सूचना के आधार पर शराब ठिकानों पर छापेमारी
  • गांवों और ढाबों पर विशेष निगरानी

शराबबंदी लागू, फिर भी बढ़ रही तस्करी

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, त्योहारों के समय शराब की तस्करी में इजाफा हो जाता है। पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है ताकि इस बार होली में शराब की अवैध बिक्री पूरी तरह रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, भीषण धमाके और आग से एक की जिंदा मौत, कई घायल

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी शराब तस्करी से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।