

प्रभास रंजन। Darbhanga । Darbhanga University Campus में रहिए सावधान, घूम रहे बाइक चोर, पढ़िए क्या हुआ? विश्वविद्यालय थाना से महज कुछ ही दूरी पर बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। मिथिला विश्वविद्यालय कैंपस अब चोरों के लिए ‘सेफ जोन’ बन गया है, जहां आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
पत्रकार की बाइक हुई चोरी
शुक्रवार को एक पत्रकार की बाइक चोरी हो गई।
पीड़ित अशोक ठाकुर (पुत्र- सत्यनारायण ठाकुर, निवासी- मेकनाबेदा, बहादुरपुर) ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक विश्वविद्यालय के गेट के पास पार्क की थी।
- Advertisement -जब वे वापस लौटे तो बाइक (BR-07 AAC 4645) गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।
पुलिस को दिया आवेदन
अशोक ठाकुर ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक चोरी गई बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
बढ़ती चोरी की घटनाएं, पुलिस पर उठे सवाल
विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोग परेशान हैं।
पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि विश्वविद्यालय थाना के नजदीक ही चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
छात्रों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।



