Darbhanga में भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आई मासूम, मौत…@दरभंगा | मंगलवार का दिन दरभंगा के यात्रियों के लिए अमंगल साबित हुआ। दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
ओवरटेक के चक्कर में गई मासूम की जान
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा2
Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल3
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, भीषण धमाके और आग से एक की जिंदा मौत, कई घायल4
Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में DM-SSP के आदेश फेल! छाता बाजार में खुलेआम सज गईं अवैध पटाखों की दुकानें5
ड्रोन से निगरानी और सेंसर से सिंचाई! भागलपुर के किसानों के लिए खास ट्रेनिंग6
Bhagalpur Ganga Digital Mapping: अंग्रेजों के जमाने के बांधों पर बड़ा फैसला, ड्रोन से होगी निगरानीओवरटेक करने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे मासूम बच्ची बस की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- Advertisement -
गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
गुस्साई भीड़ ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क जाम कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया।
प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
प्रशासन ने किया हस्तक्षेप, मामला शांत
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करने की कोशिश की।
हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।
सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग
इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रशासन का आश्वासन
प्रशासन ने भरोसा दिया कि दोषी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।







