spot_img

Weather Update: तैयार रहें बिहार! दोहरे द्रोणिका ट्रफ चक्रवात का खतरा, भारी आंधी-बारिश का Alert

spot_img
- Advertisement -

Weather Update: तैयार रहें बिहार! दोहरे द्रोणिका ट्रफ चक्रवात का खतरा, भारी आंधी-बारिश का Alert

- Advertisement -

दोहरा चक्रवात बढ़ा रहा खतरा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दोहरे चक्रवात (Twin Cyclone) के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) और तेज आंधी-तूफान (Storm Alert) की संभावना है। वहीं, समुद्र तटीय इलाकों में ज्वारभाटा (High Tide) की भी आशंका जताई गई है।

- Advertisement -

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवातीय दबाव

मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के समीप एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र (Cyclonic Circulation) बन चुका है। अगले दो दिनों में इसके गहराकर निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदलने की संभावना जताई गई है। यह प्रणाली धीरे-धीरे उत्तर बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) की ओर बढ़ सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल

बिहार के 32 जिलों में Alert

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 32 जिलों में बारिश (Rain), वज्रपात (Lightning) और तेज हवा (Strong Wind) चलने को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया है।

10 और 11 अप्रैल को बिहार में बारिश का अनुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि 10 और 11 अप्रैल को बिहार के अधिकांश जिलों में भयंकर बारिश के साथ मेघगर्जन (Thunderstorm) और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में रहेगा बारिश का असर:

  • पटना

  • गया

  • भागलपुर

  • मुजफ्फरपुर

  • दरभंगा

  • औरंगाबाद

  • बेगूसराय

  • जहानाबाद

  • नवादा

  • नालंदा

  • मुंगेर

  • सारण

  • वैशाली

  • गोपालगंज

  • सीतामढ़ी

  • पूर्वी चंपारण

  • पश्चिम चंपारण

  • मधुबनी

  • अररिया

  • पूर्णिया

  • किशनगंज

  • कटिहार

  • सहरसा

  • सुपौल

  • खगड़िया

  • लखीसराय

  • जमुई

  • शेखपुरा

  • समस्तीपुर

  • शिवहर

  • बांका

  • मधेपुरा

यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर इंदौर से पटना की ट्रेनों में फुल हुई सीटें, कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव

वेस्टर्न विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के चलते बिहार में 7 से 11 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतर जिलों में बारिश के साथ येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

किसानों के लिए चेतावनी

किसानों (Farmers) को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। ठनका गिरने (Thunderbolt) और तेज हवाओं की संभावना के मद्देनज़र सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ भी बना रहे असर

  • उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है।

  • बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका (Trough) बनी हुई है, जो झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।

  • एक अन्य द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक फैली हुई है, जो कर्नाटक के ऊपर से गुजरती है।

तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट – कब, कहां?

  • सोमवार से बुधवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • सोमवार: बांकुड़ा, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में विशेष रूप से तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना।

  • मंगलवार: पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम में तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • बुधवार: दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में गरज-चमक के साथ बारिश (Thunderstorm with Rain) का अनुमान।

यह भी पढ़ें:  तानों और गरीबी को हरा National Medal तक पहुंची पटना की सुमन, जानिए संघर्ष की कहानी

तापमान में भी होगा बदलाव

अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बुधवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

उत्तर बंगाल का हाल

  • सोमवार और मंगलवार को उत्तर बंगाल में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

  • हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

तटीय इलाकों में ज्वारभाटा का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेताया है कि सोमवार रात तक काकद्वीप से लुथियन द्वीप के बीच समुद्र में ज्वारभाटा (High Tide Alert) आ सकता है।

  • पानी की ऊंचाई: लगभग 1 मीटर तक बढ़ सकती है।

  • समय: ज्वारभाटा 15 से 20 सेकंड तक रह सकता है।

  • मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क (Alert) रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।