spot_img

पुलिस लाइन ‘खून खुनान’, सिपाही ने अपने साथी को मारी धांय-धांय 11 गोली…Brutal Murder

spot_img
- Advertisement -

पुलिस लाइन ‘खून खुनान’, सिपाही ने अपने कर्मी को मारी एक के बाद एक 11 गोली…Brutal Murder। चंपारण रेंज में सनसनी।

- Advertisement -

बेतिया/पश्चिम चंपारण (देशज टाइम्स)। बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिपाही परमजीत ने अपने ही मित्र सोनू कुमार पर इंसास राइफल (INSAS Rifle) से ताबड़तोड़ 11 गोलियां दाग दीं, जिससे सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

  • घटना रात लगभग 12 बजे की है, जब अधिकतर जवान ड्यूटी से लौटकर आराम कर रहे थे।

    - Advertisement -
  • अचानक बैरक में गोलियों की आवाज गूंजी और पूरे पुलिस लाइन में दहशत फैल गई।

  • घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान परमजीत राइफल लेकर छत पर चढ़ गया और काफी देर तक अफसरों के सामने राइफल लहराता रहा।

  • पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में कर मुफस्सिल थाना लाकर पूछताछ शुरू की है।

क्यों हुई फायरिंग?

  • सूत्रों के अनुसार, परमजीत और सोनू के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही थी।

  • इसी विवाद के चलते शनिवार रात परमजीत ने गुस्से में आकर सोनू पर गोली चला दी।

  • फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से 12 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

अफसरों ने क्या कहा?

  • एसडीपीओ वन विवेक दीप ने पुष्टि की है कि मृतक सोनू कुमार के शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।

  • चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने भी मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन शुरू कर दी है।

  • एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में पसरा सन्नाटा

  • गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया।

  • पगली घंटी बजानी पड़ी ताकि सभी जवान सतर्क हो सकें।

  • फिलहाल आरोपी जवान से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

निष्कर्ष

बेतिया पुलिस लाइन में हुई इस भीषण घटना (Deadly Shooting) ने एक बार फिर पुलिस बल के भीतर मानसिक तनाव और आपसी विवादों की गंभीरता को उजागर किया है।
पुलिस प्रशासन अब इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रहा है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: केवटी में पिस्टल के बल से लोगो से रंगदारी मांगने वाला आया पकड़ में, दो बदमाश दबोचे! इलाके के कारोबारियों में...

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने असराहा गांव से मो. फरहाज और मो. फरहान को पकड़ा।#KewatiCrime,#DarbhangaPolice,#ExtortionArrest

Darbhanga News: दरभंगा के लाल डॉ. दिवाकर ठाकुर ने रचा इतिहास! DM Rheumatology परीक्षा में देशभर में पहला स्थान, पूरा बिहार गर्व से फूला,...

दरभंगा के डॉ. दिवाकर कुमार ठाकुर ने INI-SS DM Rheumatology प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उनकी यह उपलब्धि बिहार के साथ-स#DarbhangaNews,#DoctorNews,#RheumatologyExam

Sahebganj MLA News: BJP MLA राजू सिंह दोषी करार, न्यू ईयर पार्टी में चली थी गोली, डॉक्टर की हुई थी मौत, पढ़िए -दिल्ली कोर्ट...

बिहार के साहेबगंज विधायक राजू सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने तत्काल हिरासत में लेने का#SahebganjMLA,#BiharCrime,#RajuSinghConviction

Breaking: खान सर सरेंडर करने पहुंचे कोर्ट

पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने अपने कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद दर्ज एफआईआर को लेकर कानूनी रास्ता अपनाया। वह अग्रिम जमानत के लिए पटना स#PatnaNews,#KhanSir,#CoachingFIR