Pahalgam Terror Attack: भारत अब सीमा में घुसकर लेगा ‘ बदला ‘, Bihar में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पूरी, वीजा रद्द होते ही होगी डिपोर्टिंग, जानिए…जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अब 48 घंटे के भीतर देश छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में भी भारत सरकार का आदेश पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।

पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पूरी, डिपोर्ट की तैयारी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा — बिहार में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर ली गई है।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
Bihar Building Rules |बिहार में घर बनाना हुआ बेहद आसान! नए नियम लागू, नक्शे की झंझट खत्म, जानें पूरी प्रक्रिया2
Darbhanga Big News| दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दमकल देर से पहुंची तो लोगों ने कर दिया पथराव! खुद बुझाई आग, लपटों से तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान3
अनंत सिंह की बेटी की शादी में ‘ताजमहल’: 4 लाख लोग खाएंगे 150 पकवान, 6 हेलीपैड भी बनेंगे!4
छठ खत्म! मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर से मुंबई जाने वाले तुरंत देखें: इस तारीख से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी बड़ी राहत5
Kulgam Encounter कुलगाम में सेना का बड़ा एक्शन: CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट ढेर, 2 और आतंकी भी मारे गए!6
Darbhanga News|दरभंगा- सीतामढ़ी रेल ट्रैक पर मिली 25 साल की युवती की लाश| छठ पर सनसनी – | हत्या – खुदकुशी Big Mysteryवीजा रद्द होने के बाद किसी भी पाकिस्तानी को राज्य में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- Advertisement -48 घंटे की समय सीमा 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
जो नागरिक स्वेच्छा से नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Pahalgam Terror Attack भारत पर सीधा हमला: सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि:
पहलगाम आतंकी हमला भारत पर सीधा हमला है।
इस दुखद समय में पूरा देश एकजुट है और राजनीति से ऊपर उठकर इस लड़ाई में साथ देना चाहिए।
बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लिया है, और बिहार हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।
भारत अब सीमा में घुसकर लेगा ‘ बदला ‘
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा:
यदि पाकिस्तान शिमला समझौते को रद्द कर भारत से टकराव का रास्ता अपनाता है, तो भारत भी अब सीमा के भीतर घुसकर जवाब देगा।
पहलगाम नरसंहार में पाकिस्तान की संलिप्तता उजागर हो चुकी है, और अब उसे उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।








