spot_img

Bihar Teacher Joining News: TRE-3 शिक्षक हैं, Posting और Joining नहीं मिली है, आ गई GOOD NEWS

spot_img
- Advertisement -

Bihar Teacher Joining को लेकर बड़ी खबर है। TRE-3 शिक्षक हैं, Posting और Joining नहीं मिली है,आ गई GOOD NEWS। क्योंकि, TRE-3 शिक्षक बहाली में ताजा अपडेट राहत से भरा है। TRE-3 में चयनित शिक्षकों को इस सप्ताह स्कूल आवंटन मिलेगा।

- Advertisement -

TRE-3 के 51,000 शिक्षक..ऑल इज वेल

विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इसको लेकर, शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। TRE-3 के चयनित शिक्षकों की जल्द नियुक्ति होगी। इससे पहले, गांधी मैदान से आंदोलन तक की राह चुनने वाले TRE-3 चयनितों की नाराजगी पर शिक्षा मंत्री का जवाब संतोषजनक है जो राहत की खबर है।

- Advertisement -

चयनित अभ्यर्थियों को राहत, नियुक्ति आदेश इसी सप्ताह जारी होने की संभावना

बिहार में TRE-3 परीक्षा (Teacher Recruitment Exam 3) के तहत चयनित 51,389 शिक्षकों के लिए नियुक्ति (Appointment) की प्रतीक्षा अब जल्द समाप्त हो सकती है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और बहुत जल्द स्कूलों में योगदान (Joining) का मौका मिलेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  तानों और गरीबी को हरा National Medal तक पहुंची पटना की सुमन, जानिए संघर्ष की कहानी

अपर मुख्य सचिव ने कहा— आदेश इसी सप्ताह

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने हाल ही में बताया कि:

  • विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।इसी सप्ताह जॉइनिंग से संबंधित आदेश (Joining Orders) जारी कर दिए जाएंगे।स्कूल आवंटन (School Allocation) में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां शिक्षकों की भारी कमी है।

यह भी पढ़ें:  Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल

इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि: छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो।शिक्षा की गुणवत्ता (Education Quality in Bihar) में सुधार आए।

देरी से नाराज हैं चयनित शिक्षक, 5 मई को प्रदर्शन की चेतावनी

हालांकि, कई चयनित अभ्यर्थी नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें

  • नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद अब तक स्कूल आवंटन और जॉइनिंग नहीं मिली है।5 मई को पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

  • छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा:

    “जिस गांधी मैदान में हमें नियुक्ति पत्र मिला था, अब वहीं आंदोलन की तैयारी करनी पड़ रही है।”

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में सौंपी थी नियुक्ति पत्र

9 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में। TRE-3 के तहत चयनित 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। स्वयं आठ जिलों के 10,000 शिक्षकों को नियुक्त किया, बाकी जिलों में वितरण जिला मुख्यालयों से हुआ।

यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर इंदौर से पटना की ट्रेनों में फुल हुई सीटें, कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

सरकार का सकारात्मक संकेत लेकिन समन्वय की ज़रूरत

सरकार द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाना एक सकारात्मक पहल (Positive Step by Bihar Government) है, लेकिन इसमें विलंब (Delay in Teacher Joining) से चयनित अभ्यर्थियों की हताशा भी बढ़ रही है।

आवश्यक है कि सभी संबंधित विभाग और अधिकारी मिलकर समन्वय बनाएं। ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो और शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।