कोलकाता, देशज टाइम्स – कोलकाता के बड़ाबाजार के मछुआ इलाके में स्थित होटल ऋतुराज में मंगलवार रात भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आनंद पासवान की पहचान हुई है, जिन्होंने जान बचाने के लिए ऊपरी मंज़िल से छलांग लगा दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
Kolkata Fire Tragedy:धुएं से भरी इमारत बनी गैस चेंबर
आग लगने के बाद पूरा होटल धुएं से भर गया, जिससे दमकलकर्मी समय पर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। चौथी और पांचवीं मंज़िल की खिड़कियां तोड़कर सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई और कई अन्य ने खिड़कियों व कार्निश से नीचे उतरकर जान बचाई।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?2
NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!3
Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का ‘बड़ा ऐलान’, क्या होगा अब?4
बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में ‘गेम ओवर’, 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!5
Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट… उबाल! ‘लव-कुश’6
DARBHANGA की ‘लेडी सिंघम’: काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया ‘क्रांतिदूत’, इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ‘ प्लान ‘?
Kolkata Fire Tragedy: होटल में थे 47 कमरे, सभी भरे हुए
होटल में पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के मेहमान ठहरे हुए थे। आग शाम करीब 7:30 बजे लगी और उसे पूरी तरह बुझाने में 8 घंटे लग गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- Advertisement -
Kolkata Fire Tragedy:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे में फंसे होने की आशंका
बुधवार सुबह तक भी लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
घनी बस्ती में स्थित होटल, राहत में हुई दिक्कत
होटल एक संकरी गली में स्थित है जो सेंट्रल एवेन्यू और विधान सरणी को जोड़ती है।क्षेत्र मुस्लिम बहुल है, चारों ओर दुकानें और रिहायशी मकान हैं, जिससे आग तेजी से फैलने का खतरा था। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण दमकल की गाड़ियों को घुसने में भारी परेशानी हुई।
राज्य सरकार अलर्ट, मेयर और मंत्री मौके पर
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, और पुलिस आयुक्त ने रातभर राहत कार्य की निगरानी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो दीघा में थीं, ने अधिकारियों से तत्काल अपडेट लिया।
स्थानीय लोग दहशत में, जांच जारी
स्थानीय लोग अब भी दहशत में और सदमे में हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है, होटल प्रबंधन पर लापरवाही का शक जताया जा रहा है। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
कोलकाता की सबसे भीषण होटल आग में से एक
यह हादसा कोलकाता के इतिहास में होटल में लगी सबसे भयंकर आग की घटनाओं में शामिल हो गया है। घटना ने शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।














