spot_img

Darbhanga के Singhwara में नाबालिक बच्ची के साथ हैवानियत, हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म, अब सिमरी पुलिस की बारी, जानिए क्या हुआ?

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes – स्थानीय खबरें सबसे पहले, सबसे सटीक। पढ़िए Simri Police SHO Manish Kumar की बड़ी कामयाबी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में लगातार दुष्कर्म की वारदातें बढ़ गईं हैं। हनुमाननगर में विवाहिता युवती से गैंगरेप की वारदात के बीच पूरा दरभंगा सहमकर उठा भी नहीं था कि ताजा घाव फिर हरे हाे गए। आखिर, दरभंगा में दुष्कर्म के बढ़ते अपराध पर नकेल कसे भी कैसे? इसका कोई ठोस कार्ययोजना बने भी कैसे? ताजा मामला, सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र का है।हालांकि,त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया है। जानिए पूरी डिटेल @प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

नाबालिक बच्ची का हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का घिनौना खेल खेला गया। हालांकि, इस मामले में आरोपी दुष्कर्मी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में दुष्कर्मी पर आरोप है कि उसने गांव की नाबालिक बच्ची का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

मामले में, दरभंगा जिला अंतर्गत सिमरी थाना की ओर से सिमरी थाना कांड संख्या- 138/25, दिनांक- 05/05/25, धारा- 65(1)/351(2) bns & 4/6 pocso act के मामले में आरोपी कुंदन कुमार ठाकुर, पिता नवल किशोर ठाकुर, ग्राम मनिहास कंसी, थाना सिमरी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। जानिए कैसे दुष्कर्मी ने दिया था वारदात को अंजाम…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

दुष्कर्म के बाद दुष्कर्मी मौका-ए-वारदात से फरार

बच्ची घर से निकल कर पानी लाने गई थी। जहां मौका पाकर युवक ने उसे सुनसान जगह ले जाकर हाथ पैर बांध दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। युवती किसी तरह हाथ पर खोलकर घर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना की सारी जानकारी अपने परिजनों को बताई। मामले को लेकर सिमरी थाना में नाबालिक बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया। युवक नवल किशोर ठाकुर का पुत्र कुंदन कुमार ठाकुर है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच कर कुंदन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंदन बालिग है। सारी प्रक्रिया करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, #BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha