spot_img

Muzaffarpur Violence मुजफ्फरपुर में नवनीत की हत्या के बाद भयानक हिंसा! शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, आरोपियों के घर फूंक डाले, फायरिंग

Muzaffarpur Violence: मेला से लौटे नवनीत कुमार की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम। आक्रोशित भीड़ ने परतापुर गांव में आरोपियों के आधा दर्जन से अधिक घरों को आग के हवाले किया, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Violence: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या के बाद भीषण बवाल मच गया है। रविवार सुबह नवनीत कुमार का शव गांव पहुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद देखते ही देखते कई घर आग की लपटों में घिर गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के परतापुर गांव पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

- Advertisement -

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को कई थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां अब संभावित जातीय टकराव की आशंका के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -

मेला से लौटते वक्त हुआ था विवाद, चाकू मारकर की हत्या

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी नवनीत कुमार अपने करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ देर रात मेला घूमने गया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

आरोप है कि विवाद के बाद दोस्तों ने नवनीत के साथ जमकर मारपीट की और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -

घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। नवनीत की मौत से परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, आरोपियों के घर फूंक डाले

पुलिस ने नवनीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब नवनीत का शव उसके गांव पहुंचा, तो वहां पहले से जमा लोगों का आक्रोश बेकाबू हो उठा।

स्थिति तनावपूर्ण होते ही भीड़ ने आरोपियों के घरों की ओर रुख कर लिया। आक्रोशित लोग परतापुर गांव पहुंचे और वहां आरोपियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी गई। घरों से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

लोग अपनी जान बचाने और सामान सुरक्षित निकालने की कोशिश करते नजर आए। स्थानीय सूत्रों ने इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग होने की भी जानकारी दी है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया की किस्मत चमकेगी! 12 घंटे का सफर होगा आधा, जानिए कब तक होगा तैयार | कैसे - चार राज्यों को जोड़ेगी विकास की नई राह

जातीय टकराव की आशंका, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर

मृतक और आरोपी अलग-अलग जातियों से संबंध रखते हैं, जिसके कारण हत्या के बाद उपजा तनाव अब जातीय टकराव का रूप लेने की आशंका है। पुलिस-प्रशासन इस स्थिति को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से हालात बिगड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया। दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारी लगातार स्थानीय लोगों को समझाने और शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा, ‘हत्या के मामले में पुलिस त्वरित और अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।’

पुलिस हत्या के मामले की जांच के साथ-साथ आगजनी में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल करजा थाना क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल कैंप कर रहा है और स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। एक युवक की हत्या से शुरू हुआ यह मामला अब आगजनी और संभावित जातीय तनाव तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन के सामने शांति बहाल करने और किसी नई हिंसक घटना को रोकने की बड़ी चुनौती है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव! अब विमानों से नहीं टकराएंगे पक्षी, जानें कैसे रुकेगी ‘बर्ड हिट’ |’रिफ्लेक्टिव रिबन’

Bihar Airport: पटना एयरपोर्ट पर विमानों से पक्षियों के टकराने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने 'रिफ्लेक्टिव रिबन' लगाने की तैयारी की है। इससे हवाई यात्रा सु #PatnaAirport,#BiharNews,#FlightSafety