spot_img

Bihar Cadre के IG पद पर Manu Maharaj और Jitendra Rana समेत 20 IPS अफसरों को प्रमोशन, मिली ACC की मंजूरी

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-जानिए पूरी सूची और उनका राज्यवार विवरण DeshajTimes.com पर

spot_img
- Advertisement -

IG level Empanelment: गृह मंत्रालय ने केंद्र सरकार में इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की एम्पैनलमेंट सूची को मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

IG पद पर प्रमोशन की बड़ी लिस्ट जारी हुई है। इसमें, बिहार कैडर के मनु महाराज और जितेंद्र राणा समेत 20 IPS अफसरों को शामिल किया गया है। IPS मनु महाराज और जितेंद्र राणा को केंद्र में IG पद के लिए ACC की मंजूरी बिहार पुलिस के लिए गर्व की बात है।

- Advertisement -

नई दिल्ली/पटना, देशज टाइम्स: भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 20 अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए इम्पैनलमेंट की मंजूरी दे दी है। इस सूची में बिहार कैडर के चर्चित अफसर मनु महाराज और जितेंद्र राणा का नाम भी शामिल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लिए वरदान! दिल्ली तक का सफर होगा आसान, इन 13 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ, 336 KM लंबा, 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे- बदलेगी तस्वीर

फर्स्ट और सेकंड रिव्यू के आधार पर चयन

इस प्रमोशन की सूची दो भागों में तैयार की गई है। 18 अधिकारी प्रथम समीक्षा (First Review) के आधार पर चयनित है। 2 अधिकारी द्वितीय समीक्षा (Second Review) के तहत प्रमोट किए गए हैं।

सेकंड रिव्यू के तहत चयनित अधिकारी

  • राजेश कुमार (ओडिशा, 1998 बैच), नजमुल होदा (तमिलनाडु, 2001 बैच)।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्रावणी मेला: गंगेश्वर स्थान में अब रात 10 बजे तक ही कार्यक्रम, जानिए क्या बदला? | पढ़िए - दो दिन -सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूरा टाइम - टेबल

फर्स्ट रिव्यू के तहत प्रमोटेड अधिकारी

  • सत्य नारायण, प्रविणकुमार तबाजी (महाराष्ट्र, 2004), इरशाद वली (मध्यप्रदेश, 2004), सी. मगेस्वरी (तमिलनाडु, 2004), प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सब्य साची रमन मिश्रा (पश्चिम बंगाल, 2004), वी. सिवा प्रसाद गंजाला (अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम, 2005), जितेंद्र राणा, मनु महाराज (बिहार, 2005), कोरी संजय कुमार गुरुदिन (केरल, 2005), परम् ज्योति (राजस्थान, 2005), कृष्ण कुमार वीके (उत्तराखंड, 2005), राम कृष्ण भारद्वाज, जे. रविंदर गौड़, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र दुबे, अखिलेश कुमार (उत्तर प्रदेश, 2005), एनएस चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल, 2005) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अंतिम सोमवारी बनी मातम! बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने आ रहे खगड़िया के युवक की मौत! 4 श्रद्धालु गंभीर, SH-56 पर बाइक टक्कर

मनु महाराज और जितेंद्र राणा क्यों हैं खास?

मनु महाराज बिहार में कई जिलों में एसपी रहे हैं और सख्त छवि वाले आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। जितेंद्र राणा भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं और उनके प्रशासनिक फैसलों की तारीफ होती रही है। इन दोनों का IG रैंक तक पहुँचना बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

देशभर के 20 अफसर अब IG पद पर तैयार

ACC द्वारा जारी इस मंजूरी के बाद अब ये सभी अफसर केंद्र सरकार में IG या समकक्ष पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। इससे पहले इनका मूल्यांकन “First” या “Second Review” के तहत किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: लालू-तेजप्रताप अचानक एक मंच पर! क्या पक रही नई सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव लंबे समय बाद पटना में एक ही मंच पर दिखे, जिसने सबका ध्यान खींचा।#BiharPolitics,#LaluTejpratap,#RJD

जमालपुर में संदिग्ध हालत में मिली ट्रांसजेंडर सिपाही की लाश! IG ने खुद संभाली जांच की कमान, 3 मिनट के वीडियो में छिपा है...

Bihar Police Death: मुंगेर के जमालपुर में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही अवंतिका सिंधु की संदिग्ध मौत के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। IG एस. प्रेमलता ने खुद जांच शुरू की ह#BiharPoliceDeath,#MungerNews,#AvantikaSindhu

गंगा का कहर: भागलपुर में बांध टूटा, 25,000 लोग बेघर होने के डर से भागे, 2008 की तबाही का खौफ! करोड़ों की फसलें पानी-...

Bihar Flood: भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राघोपुर-शंकरपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ढह गया है। खरीक प्रखंड के 25 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट मे#BiharFlood,#KharikNews,#GangaRiver

Patna High Court Recruitment पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹1.42 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन!

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और ₹1.42 लाख तक का आकर्षक वेतन पा स#PatnaHighCourt,#BiharJobs,#Recruitment2026