spot_img

Double Murder: : मुखिया और वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या, श्रद्धा भोज से लौटते वक्त गोलियों से भून डाला

spot_img
- Advertisement -

20 मीटर दूरी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -

श्रद्धा भोज से लौटते वक्त घात लगाकर हमला

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार रात दहशत से भरी वारदात सामने आई।
बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के बेटे चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

- Advertisement -

दोनों एक श्रद्धा भोज से लौट रहे थे, जब हमलावरों ने रास्ते में उन पर हमला किया। श्रद्धा भोज स्थल से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग हुई।

- Advertisement -

अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. मणि भूषण ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुखिया के शरीर में 5-6 गोलियां लगी थीं। वार्ड सदस्य के बेटे को 1-2 गोलियां लगी थीं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोलियों की सटीक संख्या स्पष्ट होगी।

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

लखीसराय एसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हैगांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना से पहले गश्ती पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसी देरी का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे

मामले की जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या चुनावी दुश्मनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary