spot_img

Bihar को नई सौगात! Sitamarhi-Delhi – के बीच कल से चलेंगी Amrit Bharat Express – ये रहेगा पूरा शेड्यूल

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से दिल्ली अब सीधे अमृत भारत ट्रेन से! 08 अगस्त से चलेगी अमृत भारत ट्रेन! सीतामढ़ी से दिल्ली तक अब तेज़ और आरामदायक सफर। बिना रुके पहुंचिए दिल्ली! अमृत भारत ट्रेन का रक्सौल, गोरखपुर, लखनऊ होकर शानदार सफर। बिहार को नई सौगात! सीतामढ़ी- दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस – ये रहेगा पूरा शेड्यूल@समस्तीपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए शुरू हुई अमृत भारत ट्रेन, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

समस्तीपुर, देशज टाइम्स | यात्रियों की बहुप्रतीक्षित सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

- Advertisement -

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

08 अगस्त 2025 को इस ट्रेन का उद्घाटन भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह एक विशेष उद्घाटन ट्रेन होगी, जिसका नंबर 05599 है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी अमृत भारत ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, अमृत भारत ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं, विश्वस्तरीय कोच डिजाइन। बेहतर सीटिंग और वेंटिलेशन सिस्टम। डिजिटल डिस्प्ले व सूचना प्रणाली। बेहतर स्वच्छता और शौचालय व्यवस्था।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल 08 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहरेगी:

स्टेशन का नामआगमन समय
बैरगनिया15:15 बजे
रक्सौल16:10 बजे
नरकटियागंज17:15 बजे
बगहा18:20 बजे
सिसिवा बाजार19:55 बजे
कप्तानगंज20:30 बजे
गोरखपुर21:30 बजे
बस्ती22:45 बजे
गोंडा00:35 बजे
लखनऊ03:40 बजे
कानपुर सेंट्रल06:00 बजे
टुंडला09:10 बजे
गाजियाबाद12:15 बजे
दिल्ली14:00 बजे

रेलवे की नई पहल से उत्तर बिहार को मिलेगा बड़ा फायदा

इस ट्रेन के शुरू होने से सीतामढ़ी, रक्सौल और गोरखपुर जैसे इलाकों के यात्रियों को दिल्ली जाने में अब और अधिक सुविधा और समय की बचत होगी। साथ ही यह ट्रेन व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार की दिशा में भी एक नई कड़ी साबित होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...