spot_img

Saharsa Junction पर 3.45 लाख बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 25.31 करोड़

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर, देशज टाइम्स। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, हाजीपुर के आदेश एवं मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में सहरसा जंक्शन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान “फोर्ट्रेस चेक” आयोजित किया गया। इस अभियान में 15 टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई) की टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की गहन जांच की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saharsa News: टला बड़ा ट्रेन हादसा: सहरसा में जनसाधारण एक्सप्रेस से निकला धुआं, यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी ट्रेन

सहरसा-पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस

इस दौरान बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 265 यात्रियों से कुल 2,36,450 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त, उसी दिन गाड़ी संख्या 12567/68 (सहरसा-पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस) में भी विशेष टिकट जांच की गई। इस जांच में 32 यात्रियों से अनियमित यात्रा के लिए 6,405 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

25.31 करोड़ राजस्व की प्राप्ति

यह अभियान रेलवे की आय बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए चलाए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 3.45 लाख बिना टिकट / अनियमित यात्रियों से समस्तीपुर मंडल को कुल रु. 25.31 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। समस्तीपुर मंडल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: JCB के गड्ढे में Drowning दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत

Madhubani Drowning: बिहार के मधुबनी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ...

Darbhanga News: सरकारी योजनाएं, वार्षिक आम सभा, वंचितों को मिला योजनाओं का लाभ लेने का मार्गदर्शन

सरकारी योजनाएं: जाले के काजी अहमद कॉलेज मोड़ पर एक महत्वपूर्ण वार्षिक आम सभा...

Darbhanga News: जाले में ‘Census’ का काम शुरू, शिक्षकों को मटेरियल की कमी; जानें क्या है ताजा अपडेट

Census: जाले प्रखंड में जनगणना का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ...

Darbhanga News: दरभंगा ट्रैफिक सुधरेगा, SSP जगुनाथ रेड्डी ने कसी पुलिस की नकेल, पढ़िए 8 बड़े पॉइंट, क्या मिलेगा जनता को फायदा

दरभंगा ट्रैफिक मीटिंग: दरभंगा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने...