spot_img

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों पर पुलिस का शिकंजा, तीन माह पुराने मामले में दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: अपराध की दुनिया में सेंधमारी, पुलिस ने कस दी शिकंजा। दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी आरएस टैंक नवटोलिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान और नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान के घरों में हुई चोरी मामले में की जा रही छापेमारी के दौरान हुई।

- Advertisement -

Darbhanga Crime: तीन माह से फरार चल रहे थे अपराधी

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र नवीन कुमार और मुकेश राम के पुत्र प्रिंस कुमार राम के रूप में हुई है। नवीन अपने ननिहाल में रह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह चोरी की घटना 3 अक्टूबर 2025 की आधी रात को हुई थी। रघेपुरा निवासी संजीत पांडे के घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया था। इस पूरी पुलिस कार्रवाई में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

घर की देखरेख कर रहे लाल बाबू यादव की जब नींद खुली, तो उन्होंने तीन संदिग्धों को घर से सामान लेकर भागते देखा। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक चोर जीतन राम को मौके पर ही धर दबोचा गया। जीतन राम से पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों, नवीन कुमार और प्रिंस कुमार राम का नाम उजागर किया था। जीतन को तो उसी समय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन नवीन और प्रिंस तब से फरार चल रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

छापेमारी के दौरान दबोचे गए शातिर

हाल ही में आरएस टैंक नवटोलिया स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान और नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान के घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के दौरान, तीन महीने से फरार चल रहे नवीन और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इन दोनों ने इस ताजा चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis