back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

Biraul News: बिरौल को नगर परिषद बनाने का रास्ता साफ! BJP-JDU विधायक ने जाम और टैक्स पर दिया ये बड़ा अपडेट

spot_img
- Advertisement -

Biraul News: सियासत की बिसात पर जब दो अलग-अलग दलों के मोहरे एक साथ चलें, तो समझिए कि विकास की शह और मात का खेल शुरू हो चुका है। बिरौल में विकास की गंगा बहाने और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए भाजपा और जदयू विधायक एक मंच पर नजर आए।बिरौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में अध्यक्ष यतीन्द्र महतो की अध्यक्षता में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गौड़ा बौराम से भाजपा विधायक सुजीत कुमार और कुशेश्वरस्थान से जदयू विधायक अतिरेक कुमार को पाग और चादर से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

Biraul News: विधायक निधि से बदली सुपौल बाजार की सूरत

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि यह उनका और विधायक अतिरेक कुमार, दोनों का सौभाग्य है कि उन्हें व्यापारियों के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने 2020 के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब सुपौल बाजार में उचित नाला व्यवस्था न होने के कारण लोगों का आवागमन तक बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बाद विधायक निधि से 74 लाख रुपये की लागत से एक मजबूत और बेहतर नाले का निर्माण कराया गया, जिससे बाजार फिर से जीवंत हो उठा।Biraul News: बिरौल को नगर परिषद बनाने का रास्ता साफ! BJP-JDU विधायक ने जाम और टैक्स पर दिया ये बड़ा अपडेटउन्होंने बिरौल के नगर परिषद में उन्नयन के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2020 में जब बिरौल को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाया गया था, तभी इसे नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव तैयार था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो सका। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद बनने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री पर टैक्स लगेगा और यह नियम नगर परिषद की सीमा से सटे आठ किलोमीटर के दायरे में भी लागू होगा।

- Advertisement -

जाम से मिलेगी निजात, रिंग रोड का भी होगा निर्माण

सुपौल बाजार में हर दिन लगने वाले जाम की समस्या पर विधायक सुजीत कुमार ने तत्काल राहत के लिए कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। बड़ी गाड़ियों के लिए खोरा गाछी और विष्णुपुर रोड से करकौली होकर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने भविष्य की योजना के तहत एक रिंग रोड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की भी बात कही, ताकि जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि जो लोग बिना जीएसटी के काम करते हैं, वे अपना ही मुनाफा कम कर लेते हैं। आप खरीदते भी उसी दर पर हैं और एमआरपी पर बेचते भी हैं, लेकिन खरीद पर मिलने वाले जीएसटी का सेटऑफ नहीं ले पाते। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि वे जीएसटी को बायपास करने के चक्कर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। उन्होंने नकद की जगह बैंक और चेक के माध्यम से लेनदेन करने पर जोर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Commercial Gas Cylinder का मचा हाहाकार, कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, बावर्ची के माथे पर चिंता की लकीरें... कारोबारी परेशान, जानें क्या है वजह

कैबिनेट में उठेगा नगर परिषद का मुद्दा

वहीं, जदयू विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि वे सुपौल बाजार की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और खुद भी पुल घाट पर जाम में फंस चुके हैं। उन्होंने बिरौल को नगर पंचायत से नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए व्यापारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, “मैं खुद कैबिनेट का सदस्य हूं और इस मुद्दे को कैबिनेट में पूरी मजबूती से रखूंगा।”उन्होंने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी साथियों से कहा कि जो भी समस्या है, उसका मिलकर समाधान करना होगा और किसी भी दिक्कत में हम दोनों विधायक आपके साथ खड़े मिलेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अंत में दोनों विधायकों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए व्यापारियों से सहयोग और मार्गदर्शन का आग्रह किया। इस मौके पर सचिव राम शंकर शर्मा, संजीव झा, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार, रंजीत भगत, मनोज साह, गोविंद आचार्य समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

20 करोड़ की शाही शादी का दर्दनाक अंत: Celebrity Divorce ने सबको चौंकाया!

Celebrity Divorce News: कहते हैं ना कि बड़े-बड़े वादे और धूमधाम अक्सर हकीकत की...

PhonePe लाया ‘RuPay On-The-Go’ स्मार्ट कार्ड, बदलेगा Digital Payment का अंदाज़

Digital Payment: PhonePe ने भारत में भुगतान क्रांति को नया आयाम देते हुए एक...

India Oil Supply: युद्ध के साये में भी भारत की तेल और गैस आपूर्ति सुरक्षित, सरकार ने दिया भरोसा

India Oil Supply: विश्व रंगमंच पर जब युद्ध के बादल मंडराते हैं, तब हर...

Gaurav Khanna News: ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद गौरव खन्ना ने बताया, कब होगी उनकी धमाकेदार वापसी!

Gaurav Khanna News: टीवी की दुनिया में इस वक्त अगर कोई नाम सबसे ज्यादा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें