Darbhanga Narak Nivaran Chaturdashi: आस्था और विश्वास का ऐसा संगम जहां हर डुबकी पाप धोने का और हर जयकारा मुक्ति का मार्ग बन जाता है। बिरौल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब यह पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
देकुलीधाम में Narak Nivaran Chaturdashi पर लगी भक्तों की लंबी कतारें
बिरौल प्रखंड क्षेत्र में नरक निवारण चतुर्दशी का त्योहार शनिवार को पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर, प्रसिद्ध दरवेश्वर नाथ महादेव मंदिर, देकुलीधाम, भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और फूलों की मालाएं अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
साहो में निकली भव्य कांवड़ कलश शोभायात्रा
देकुलीधाम के अलावा, प्रखंड के अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। साहो, पोखराम, गनोड़ा तरवारा, नवटोल और सुपौल बाजार समेत अन्य गांवों के शिव मंदिर में भी लोगों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।








You must be logged in to post a comment.