spot_img

Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के उभरते कराटे खिलाड़ियों युवराज आदर्श एवं प्रेयांश ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, के तत्वावधान में पुणे (महाराष्ट्र) में 27 जनवरी से 02 फरवरी तक आयोजित की गई। इसमें देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

युवराज आदर्श ने अंडर-19 वर्ग में तथा प्रेयांश ने अंडर-17 वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने दरभंगा के जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कराटे चैंपियनशिप में युवराज और प्रेयांश ने जीते कांस्य पदक, कोच मुकेश मिश्रा की मेहनत रंग लाई

इन सफलताओं के पीछे 35 वर्षीय कोच मुकेश मिश्रा का योगदान उल्लेखनीय है। वर्ष 2017 से वे दरभंगा में निरंतर कराटे प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्वयं भी वे वर्ष 2008 से 2016 के बीच कई प्रतिष्ठीत राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जिला बार एसोसिएशन के आजीवन महासचिव रहे बच्चा बाबू को वकीलों ने किया नमन, याद किए उनके अविस्मरणीय योगदान

मुकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पिछले वर्ष 12 से 15 जून तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित 4वीं KIO नेशनल जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्रेयांश ने रजत पदक तथा युवराज आदर्श ने कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा, उनके शिष्य आदित्य कुमार ने KIO ऑल इंडिया सब-जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2023 (नई दिल्ली) में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मंजीत कुमार ने 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल अंडर-19 कराटे प्रतियोगिता 2024 (06 से 11 जनवरी) में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

दरभंगा में कराटे खिलाड़ियों की लगातार सफलता से खेल जगत में उत्साह का माहौल है और भविष्य में और बड़े मुकाम हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Supaul News: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, दो दर्जन यात्री ज़ख्मी, कई की हालत गंभीर

सुपौल दुर्घटना: बिहार के सुपौल जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार...

Digital Census: बिहार में 2027 की जनगणना नए अंदाज में, बड़ा हाईटेक बदलाव, 17 अप्रैल से खुद भरें अपनी जानकारी!

Digital Census: अब जनगणना के लिए लाइन में लगने या गणनाकर्मी का इंतजार करने...

Bihar Deputy CM: विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने संभाला विभागों का प्रभार, जानें किसे क्या मिला

Bihar Deputy CM: बिहार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो चुका है...

Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

Madhubani DM Action: मधुबनी में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के...