मई,6,2024
spot_img

युवा नेता राजीव ठाकुर बने भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी,कहा,संगठन को बनाएंगें सशक्त

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। देश की राजधानी दिल्ली में मिथिला की आवाज को बुलंद करने वाले दिल्ली भाजपा जिला केशवपुरम के पूर्व जिलाध्यक्ष युवा नेता राजीव ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोनीत किए जाने पर दरभंगा में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार,मूलतः जिले के बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर निवासी राजीव ठाकुर भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व युवा उत्थान फाउंडेशन की स्थापना की और इसके माध्यम से दरभंगा जिला के सुदूर क्षेत्रों में समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके कारण क्षेत्र में उनकी छवि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हो गई। इससे पूर्व वे दिल्ली भाजपा जिला केशवपुरम मे भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर कई वर्षों तक रहे।वहां मिथिला और मैथिली का झंडा बुलंद करते रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| दोस्तों ने की थी बबलू की हत्या, राय साहेब पोखर में उतरे गोताखोर, थानाध्यक्ष Sunil Kumar ने कहा, सबकुछ तलाश लेंगे

बिहार भाजपा के युवा मोर्चा में जगह मिलने पर उत्साहित श्री ठाकुर ने देशज टाइम्स को बताया कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेवारी दी है उसे वह पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। भाजपा के युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने में वह पूरी ताकत लगा देंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी, महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मालिक, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता ने सोशल मीडिया व फ़ोन के माध्यम से राजीव ठाकुर को युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| Third Phase | May 7...| झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया...किस्मत गढ़ेंगे...हैं तैयार हम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें