अप्रैल,27,2024
spot_img

एसपीओ का रौब दिखाकर चला रहा था सेक्स रैकेट,महिला की तस्वीर वायरल होने पर भंडाफोड़

spot_img
spot_img
spot_img

गया, देशज न्यूज।  गया शहर के डेल्हा थाना की पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसमें सेक्स रैकेट चलाने वाले छोटकी नवादा के  युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। दीपक कुमार डेल्हा थाना का पूर्व एसपीओ बताया जा रहा है।

एसपीओ का रौब दिखाते हुए दीपक रेलवे की लोको कॉलोनी के एक आवास में सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था। इस मामले में हिरासत में ली गई पीड़ित महिला से पुलिस पूछताछ करेगी।

 डेल्हा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने इस संबंध में बताया कि गिरफ्तार दीपक कुमार डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा का रहने वाला है। रेलवे कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की थी कि वह लड़कियों को लाकर यहां सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपक पुलिस महकमें  में  पहले डेल्हा थाना का एसपीओ के पद पर रहा था, लेकिन इस समय  उसका थाना या पुलिस महकमें से किसी प्रकार से जुड़ाव नहीं है।
बताया गया 30 मई को एक महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहती सुनी गई है कि उसके साथ कुछ और महिला भी थीं, जो स्थानीय लोगों के हंगामा  के कारण भाग गईं।
इस वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस ने लेते हुए पूरे मामले की तफ्तीश की। इसके बाद यह बात सामने आई कि वायरल वीडियो में पीड़िता की कही  बात कितनी हद तक सही है। इसके लिए पुलिस  जांच के लिए पीड़िता को डेल्हा थाना बुलाएगी। रविवार को पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास
इसके बाद डेल्हा थाना में दीपक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।  सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो और गिरफ्तार दीपक कुमार का मामला सूबे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंचा था।
इसके बाद सोशल साइट्स फेसबुक पर और व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी पीड़िता का वीडियो वायरल होता रहा। इसके पश्चात वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें