spot_img

ग्रामीण सड़क में जमीन का लफड़ा, अवैध कब्जे की लड़ाई में हंगामा

spot_img
- Advertisement -

ग्रामीण सड़क में जमीन का लफड़ा, अवैध कब्जे की लड़ाई में हंगामाआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना के फेंट गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री ग्राम सड़क में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की वजह सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा बताया जा रहा है। मंगलवार को हंगामे की वजह से गांव में काफी हो हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन मामले में लोक अदालत के आदेश के बावजूद सड़क अतिक्रमण खाली नहीं कराए जाने से अगल-बगल के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण राम कुमार तिवारी, नीलांबर तिवारी,बल्ली तिवारी,गायत्री झा सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सड़क के एक ओर से दबंगों की ओर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों को कई लिखित आवेदन भी दिए हैं। वहीं, अंचल कार्यालय व लोक अदालत से अतिक्रमण खाली कराने के लिए आदेश जारी किए गए है। अंचल अमीन की ओर से मापी कराकर विभाग को रिपोर्ट भी सौंपी गई है। लोक अदालत से निर्देश भी प्राप्त है। बावजूद मामले में प्रशासन की उदासीनता के कारण गांव में तनाव का माहौल है। जिससे किसी भी समय माहौल खराब  होने की संभावना है।इस बाबत बासोपट्टी अंचल के सीओ सुमन सहाय ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।  ग्रामीण सड़क में जमीन का लफड़ा, अवैध कब्जे की लड़ाई में हंगामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident News: दर्दनाक! अंदामा-जोगियारा मुख्य सड़क पर नीलगाय से टोटो पलटा, 5 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

दरभंगा में नीलगाय से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम रवि राज की मौत हो गई। उसकी मां और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना अंदामा-जोगियारा मुख#DarbhangaNews,#BiharAccident,#NilgaiAccident

Bihar Kosi Bridge News: कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा 7KM सिक्स-लेन मेगा ब्रिज, DPR प्रक्रिया तेज, क्या है खास?

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर 7 किमी कोसी मेगा ब्रिज की DPR प्रक्रिया तेज। वैज्ञानिक सर्वेक्षण से कोसी की चुनौतियों से निपटकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिसस#PatnaKosiBridge,#BiharInfrastructure,#GreenfieldExpressway

Darbhanga Garbage News: दरभंगा में कचरे का पहाड़, जाले- घोघराहाचट्टी मार्ग पर तीखी दुर्गंध, बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बीमारियों का खतरा!

दरभंगा के जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे के ढेर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। प्रशासन से तत्काल#DarbhangaNews,#GarbageProblem,#JaleRoad

Bihta IAF News: दर्दनाक! बिहार के लाल तिरंगे में लिपटे लौटे घर, बिहटा में उमड़ा जनसैलाब

असम विमान हादसे में शहीद हुए बिहार के अग्निवीर दानिश आलम और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। हजारों लोगों ने नम आंखों#BihtaNews,#BiharMartyrs,#IndianAirForce