मई,2,2024
spot_img

दरभंगा में बम विस्फोट के बाद अब सड़क पर आग, आगजनी, बवाल, जानिए आधी रात की हकीकत

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा में बम विस्फोट के बाद अब सड़क पर आग, आगजनी, बवाल, जानिए आधी रात की हकीकतदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित आजमनगर में शुक्रवार की दोपहर हुई विस्फोट की घटना से कई मकानों में क्षति के खिलाफ स्थानीय लोग उबल पड़े हैं। शनिवार की सुबह से ही लोगो ने आजमनगर के मुख्य सड़क को बांस बल्ला व टायर जला जाम कर दिया।

सड़क जाम कर रहे लोगो ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कहा, इससे पूर्व भी विस्फोट की घटना घटी थी। उसी परिवार के सदस्यों की ओर से फिर एक बार शुक्रवार को घटित हुई।

दरभंगा में बम विस्फोट के बाद अब सड़क पर आग, आगजनी, बवाल, जानिए आधी रात की हकीकतइसको लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मुआवजे की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाना पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी मुकेश कुमार का कहना है, मामले को दबाया जा रहा है।आरोपियों को प्रशासन की ओर से मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

पटाखा का रूप दिया जा रहा है। पटाखे से इतनी बड़ी धमाका नहीं हो सकता। ना ही सिलेंडर के फटने से यह घटना घटी है। यहां बम बनाया जा रहा था। इससे पूर्व प्रतिबंध लगाए जाने पर पटाखा बनाना छोड़ चुके थे। यह लोग और बाहर से खरीद कर ला कर बेचते थे बना बनाया लेकिन फिर चोरी-छिपे बिना लाइसेंस के पटाखा बनाकर बेचने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है,मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। वही स्थानीय निवासी मीना देवी ने बताया, देर रात लगभग 12 बजे प्रशासन की ओर से लोग आए और हम लोगों से साइन कराने लगे। क्या यह उचित था। देर रात हम लोग को जगा कर इस तरह से इसकी अस्पष्ट उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। हम लोगों को मुआवजा दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है, बम बनाकर या दूसरी जगह सप्लाई करते थे। बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है। लोगों ने यहां तक कहा, हम लोग देश पहले देखते हैं, लेकिन नेताओं को कुर्सी और माल चाहिए। जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

स्थानीय लोगों ने जहां तक कहा, देर रात बिना वार्ड पार्षद की मौजूदगी में लोगों से साइन कराने का जो काम किया गई है। इस तरह से यह नहीं किया जाना चाहिए था। सड़क जाम के दौरान बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ देखी गई।

सड़के जाम थी सूचना मिलते ही चार थाने की पुलिस घटना स्थल सड़क जाम कर रहे लोगों को शांत कराने पहुंची जिसमें विश्वविद्यालय थाना, लहेरियासराय थाना, सदर एवं नगर थाना के पुलिस पहुंची थी। मामले को किसी तरह से शांत कराकर सड़क जाम को दोपहर के 12 बजे के बाद खाली कराकर आवागमन को चालू कराया गया।दरभंगा में बम विस्फोट के बाद अब सड़क पर आग, आगजनी, बवाल, जानिए आधी रात की हकीकत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें