मई,6,2024
spot_img

जदयू नेता अली अशरफ फातमी से मिलने पहुंचा पटना का प्रतिनिधि, पूर्व सांसद ने निकाला समाधान

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, जदयू नेता व पूर्व सांसद मो. अली अशरफ फातमी के खाजासराय स्थित आवास पर मंगलवार को बिहार राज विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विशेष मुलाकात करने पहुंचे।

मौके पर जदयू नेता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना उसके बाद श्री फातमी ने  बिहार सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग पटना के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन से फोन पर बात की। फोन पर बातचीत बेहद साकारात्मक  रही।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के साथ सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा के  बाद अपर मुख्य सचिव श्री महाजन ने दस दिनों के अंदर सकारात्मक कदम उठाए जाने  की बात कही। उन्होंने  कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द हो जाएगा। इसका उन्होंने आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga New Delhi Superfast Train News| 108 km की रफ्तार में दौड़ रहीं दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन...घिर गई आग में... बनीं The Burning Train?

श्री फातमी की पहल को बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सराहना की। विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, शंकर यादव, प्रदेश महासचिव, राघवेंद्र कुमार सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ,मिथिला विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें