spot_img

अब राज मिस्त्री कहलाएंगें मकानों के डॉक्टर

spot_img
- Advertisement -

अब राज मिस्त्री कहलाएंगें मकानों के डॉक्टरआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल प्रखंड में सात दिवसीय आपदा न्यूनीकरण प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं भूमिहीनों के बीच वासगीत पर्चा वितरण किया गया। इस अवसर पर सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रशिक्षित कारीगर ही क्षेत्र में आधुनिक व भूकंप रोधी भवन का सही निर्माण करेंगे। इससे आपदा में होने वाले क्षति को काफी कम किया जा सकता है। कमजोर व पुराने भवन को सुरक्षा की दृष्ठि से भी पुनर्निर्माण करना आसान हो गया है। इस कारण प्रशिक्षण प्राप्त राज मिस्त्री मकानों के डॉक्टर कहलाएंगे। बीडीओ महेश्वर पंडित ने कहा कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना सुरक्षित बिहार विकसित बिहार को पूरा करने के लिए यह समाजोपयोगी आंदोलन को चलाया है। स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय एकजुट हो डटकर उसका सामना करना चाहिए। भूकंप एक बेहद ही भयावह प्राकृतिक हादसा है। मौके पर सभी प्रशिक्षित तीस राजमिस्त्रियों को 4900 का चेक व प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर सीओ पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख आशा देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष जीवछ यादव,पैक्स अध्यक्ष हीरालाल दास, पूर्व मुखिया वशी अहमद ने संयुक्त रूप से 67 भूमिहिनों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू, अशोक यादव, मुखिया मो. आजाद साह, सीई अशोक झा, चितरंजन ठाकुर, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार समेत सभी अंचल कर्मी, प्रशिक्षण प्रभारी, मास्टर ट्रेनर व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।अब राज मिस्त्री कहलाएंगें मकानों के डॉक्टर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure

Bhagalpur Champa River News: बड़ी राहत! भागलपुर की चंपा जवान हो गई… नदी हुई प्रदूषण मुक्त, 11 नालों का पानी अब STP में… DESHAJ...

भागलपुर की चंपा नदी अब प्रदूषण मुक्त हो गई है। 11 प्रमुख नालों का गंदा पानी अब सीधे साहेबगंज स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जा रहा है। यह नम#BhagalpurNews,#ChampaRiver,#NamamiGange

Bihar Pension News: बिहार में पेंशनधारकों को मिली बड़ी राहत! 95 लाख से ज्यादा ने पूरा किया जीवन प्रमाण पत्र, अब आपकी बारी?

बिहार में 95.82 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों ने जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी की है, जो कुल का 80% है। समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने शेष लाभार्थियों से#BiharPensionNews,#LifeCertificate,#SocialSecurityBihar

Patna Death News: ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत पर NEPAL में बड़ा एक्शन! कई जांच टीम गठित,...

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने ह#PatnaNews,#NepalDeath,#PappuYadav