मई,7,2024
spot_img

चुनाव से पहले राजद का अगड़ा कार्ड, पूर्व सांसद बाहुबली रामा सिंह होंगे पार्टी में शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में चुनावी मौसम है, अपनी दाल नहीं गलते देख कई नेता पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टियों का दामन थामने लगे हैं। ऊपर से राजद अगड़ा कार्ड लगातार खेल रही है। पहले दल का प्रदेश नेतृत्व जगदानंद सिंह को दिया । उसके बाद कई अगड़े नेताओं को विधान सभा चुनाव में टिकट देने की चर्चाएं आम हैं।

इसी का नतीजा है कि अब लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह चुनाव से ठीक पहले यानि 29 जून को लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के हो जाएंगे। उनके साथ ही सवर्ण समाज से कई अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

राजनीति में किसी जमाने में लालू और रघुवंश के कट्टर विरोधी रहे पूर्व सांसद रामा सिंह की तेजस्वी यादव से मुलाकात भी हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने करीब एक लाख से ज्यादा वोट से रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली से हराया था। तब रामा सिंह लोजपा से टिकट पर चुनाव लड़े थेलेकिन इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान उनका पार्टी से संबंध ठीक नहीं रहा और पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी को टिकट दे दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| साधु, पंडित वेशधारी गैंग का भंडाफोड़, Darbhanga का Mastermind समेत तीन अंतर जिला अपराधी धराए, Jharkhand, Odisha, UP और Chhattisgarh में फैला था नेटवर्क

इसको लेकर उनकी पार्टी से कुछ बेहतर नहीं चल रहा था, ऐसी परिस्थिति में लोजपा का दामन छोड़कर उनका राजद में जाना पहले से ही तय माना जा रहा था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें