मई,8,2024
spot_img

नेपाल से तल्खी के बीच अकौन्हा में ध्वस्त तटबंध का जायजा लेने आज पहुंचेंगे सीएम नीतीश, हलचल

spot_img
spot_img
spot_img

सीएम जयनगर में ध्वस्त तटबंध मरम्मत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांव अकौन्हा में गत वर्ष कमला नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ के कारण ध्वस्त तटबंध मरम्मत कार्यों का जायजा लेने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन हड़कत में है।

अधिकारी सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बुधवार को जयनगर के बलडिहा अकौन्हा गांव के समीप एसएसबी कमला बीओपी के समीप  बाढ़ से ध्वस्त तटबंध मरम्मत कार्यों का जायजा लेने के बाद पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगें।

मुख्यमंत्री का जयनगर संभावित कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम बताया जा रहा है। एसएसबी कमला बीडीओ के समीप हेलीपैड का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसकी देखरेख में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।

यह भी पढ़ें:  Voting LIVE Updates Jhanjharpur @7May | वोट बहिष्कार के बाद अब EVM Serial Number उल्टा करने पर हंगामा, रूका मतदान

ईनरवा से अकौन्हा व जयनगर मेन बाजार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराते हुए जलजमाव हटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल जयनगर के कमला नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ के कारण प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हुआ था।

इसमें बेतौंहा व अकौन्हा गांव के समीप नदी का पश्चिमी व पूर्वी तटबंध पानी के दबाव के कारण ध्वस्त हो गया। पानी के तेज बहाव में दर्जनों लोगों को जानमाल की क्षति हुई थी। ऐसे कई परिवारों का घर तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें:  Raj Bhavan To All Universities Of Bihar| बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में मनमानी खत्म, Raj Bhavan का कड़ा फरमान, No मनमानी, No New Course

वैसे प्रभावित परिवार आज भी सरकारी मुआवजा के लिए दर दर भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगवन को लेकर जिलाधिकारी निलेष रामचन्द्र दिवरे एवं एसपी डा सत्य प्रकाष सहित अन्य पदाधिकारी ने मंगलवार को हैलीपेड का जायजा लिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें