मई,7,2024
spot_img

लहेरियासराय गुमटी पर तकनीकी गड़बड़ी से मालगाड़ी फंसी, जाम में बिलबिलाते रहे लोग

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय गुमटी के पास एक भीषण रेल हादसा होते-होते टला। दरअसल, बिजली तार में तकनीकी गड़बड़ी आने से लहेरियासराय से दरभंगा स्टेशन जा रही एक मालगाड़ी को एक घंटा से अधिक वहां रूकना पड़ा। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या को दूर कर बाद में मालगाड़ी को फिर से रवाना किया लेकिन तब तक गुमटी पर जाम में लोग बिलबिलाते रहे।

लहेरियासराय गुमटी पर तकनीकी गड़बड़ी से मालगाड़ी फंसी, जाम में बिलबिलाते रहे लोग
जानकारी के अनुसार, तेज आवाज के साथ बिजली तार में तकनीकी गड़बड़ी आने से  मंगलवार को लहेरियासराय गुमटी पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। आज दिन के 12: .30 बजे मालगाड़ी लहेरियासराय स्टेशन से दरभंगा के लिए प्रस्थान कर रही थी। कुछ कारण बस मालगाड़ी को आगे पीछे करने के चक्कर में बिजली तार में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पहले तो तार टूटने की बात सामने आई लेकिन जांच के बाद तार दुरूस्त मिला वहीं तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर मालगाड़ी को विदा किया गया।

गड़बड़ी व मालगाड़ी के रूक जाने की खबर मिलते ही रेलवे विभाग के सभी पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे में काम पूरा कर दिया गया। एक घंटा तक मालगाड़ी वहीं रुका रहा, जिसके चलते सैकड़ों लोग जाम में फंस गए। वाहनों का तांता लग गया। लोगों कोकठिनाई का सामना करना पड़ा।लहेरियासराय गुमटी पर तकनीकी गड़बड़ी से मालगाड़ी फंसी, जाम में बिलबिलाते रहे लोग

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| वीडियोग्राफर श्यामलाल की मौत...शादी से लौटने के दौरान हादसा, मचा कोहराम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें