अप्रैल,29,2024
spot_img

सिंहवाड़ा में राजद का संगठन विस्तार, कटका में जगाया केंद्र-प्रदेश के खिलाफ लोगों में अलख

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। चुनावी साल है और जंग भी जोरदार है। ऐसे में, राजद का पूरा फोकस गांवों की ओर है जो उसका शुरूआती जनाधार रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजद इन दिनों चला आया है गांव की ओर। इसी  कार्यक्रम के तहत संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी ने कटका पंचायत में सोमवार singhwara me rjd ka sanghthan को संगठन विस्तार की कवायद शुरू की।

 

राजद कार्यकर्ताओं की यहां महती बैठक हुई। इसमें जुटे जिला से लेकर बूथ स्तर तक के राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एक स्वर में पार्टी को  विस्तार देने  की कवायद को अमली जामा पहनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का बिगुल फूंका। प्रखंड अध्यक्ष वसी अहमद वासिद ने कटका पंचायत में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी singhwara me rjd ka sanghthan सौंपी।

इसमें पंचायत अध्यक्ष मोहन चौपाल, उपाध्यक्ष विमलेश साह व मीडिया प्रभारी लाखपति यादव को मनोनीत करते प्रखंड अध्यक्ष ने कहा ऐसे युवा जोश के सहारे ही राजद अपनी लड़ाई को तेज करेगी। किसानों के हक की लड़ाई के साथ युवाओं को रोजगार के लिए हमेशा संघर्ष singhwara me rjd ka sanghthan करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर-रसियारी मुख्य मार्ग पर खड़ा था ट्रक, बगल से गुजरी दो बाइक आपस में टकराईं, तीन जख्मी

 

गांव के लोगों को अब इस बात का आभास हो चुका है, वर्तमान सरकार पंद्रह सालों तक लोगों को ठगा ही है। इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। समय आ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता पूरी तैयारी के साथ नीतीश सरकार को उखाड़ singhwara me rjd ka sanghthan फेंकने का तैयार है। आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है देश में ऐसा पहली बार हुआ है, पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया। आज जब डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधें हुए हैं। इनकी बोलती बंद है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Kishanganj Crime News| ये कैसी लापरवाही... चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI की पिस्टल चोरी

इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को जवाब देना होगा। singhwara me rjd ka sanghthan  इस बेतहाशा डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ने से किसानों पर डाका डाला गया है। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री सह प्रवक्ता अरशद मरगूब ने कहा, बिहार से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं की सरकार बनने से पूरे बिहार में विकास होगा। वर्तमान केंद्र की सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह असफल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल की ये लड़की...On Target... Kidnapping की Mystery

 

प्रधानमंत्री सिर्फ चिकड़ी-चुपड़ी बातें बना रहे हैं लेकिन जनता इससे भ्रमित होने वाली नहीं है वह सब जानती है। बैठक से पूर्व राजद कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद देश के वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि singhwara me rjd ka sanghthan अर्पित की गई।

मौके पर राम इकबाल यादव, अनिल यादव, रामबाबू यादव,राकेश कुमार साह, रामजतन सदा,रामबहादुर महतो, नेयाज अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें