
Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनकर आगामी चुनौतियों के लिए अपनी कमर कस ली है। इस महत्वपूर्ण फैसले पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।
पप्पू सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन का ही परिणाम है। उनके नेतृत्व में भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है और देशभर में सुशासन व विकास का नया मानक स्थापित कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सराहना की, जिनके सशक्त नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को नई दिशा
श्री पप्पू सिंह ने गर्व के साथ कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते यह क्षण हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। Samrat Chaudhary एक कर्मठ, जुझारू और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से बिहार विकास, सुशासन और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मजबूत नेतृत्व से राज्य की राजनीति को नई दिशा मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए बिहार समृद्धि के पथ पर अग्रसर होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त हो रही है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को साधुवाद
पप्पू सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान के अनुभव और संगठन के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। साथ ही, उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व की भी सराहना की, जिनके कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत हुआ है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
अंत में, श्री पप्पू सिंह ने सम्राट चौधरी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा भाजपा एवं एनडीए के नेतृत्व में राज्य एक नया इतिहास रचेगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।






