
दरभंगा आरओबी: अगर आप दरभंगा में जाम से जूझते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। शहर में 9 करोड़ की लागत से बन रहे म्यूजियम गुमटी लाइट आरओबी का काम अब तेज गति से पूरा किया जाएगा। स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने खुद रेलवे अधिकारियों को ‘मिशन मोड’ में काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मिशन मोड में पूरा होगा दरभंगा आरओबी
दरभंगा के विश्व स्तरीय निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से सटे दक्षिणी लाइट आरओबी के निर्माण कार्य में अब शीघ्र तेजी दिखेगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों तथा अभियंताओं को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में तकनीकी समस्याओं के कारण इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ था, लेकिन अब इसे ‘मिशन मोड’ में पूरा किया जाएगा। सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार देर शाम समस्तीपुर के डीआरएम ज्योति प्रकाश पाण्डे सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों तथा अभियंताओं के साथ म्यूजियम गुमटी स्थित निर्माणाधीन लाइट आरओबी का निरीक्षण करने के बाद ये बातें कहीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सांसद डॉ. ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी के पास 9 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आरओबी के निर्माण कार्य में हुए विलंब की भरपाई के लिए इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले इसके सभी पाइलिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाना है, जिसके लिए अभियंता संवेदक को अतिरिक्त सामग्री तथा मानव बल की व्यवस्था के लिए निर्देशित करें।
शहर के लिए बनेगी ‘लाइफलाइन’
सांसद डॉ. ठाकुर ने मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों तथा अभियंताओं को म्यूजियम लाइट आरओबी के निर्माण कार्य को चुनौती के रूप में लेने का निर्देश देते हुए कहा कि इस दरभंगा आरओबी के निर्माण कार्य में तकनीकी कारणों से विलंब हुआ है, लेकिन अब इसे तेजी से पूरा करने के लिए अभियंता तथा संवेदक जी जान से जुट जाएं। डॉ. ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी स्थित लाइट आरओबी को जाम के मुद्दे पर वरदान साबित होने वाला पहल बताते हुए कहा कि यह शहर और लक्ष्मीसागर मुहल्ले के साथ-साथ शहर के पूरब की ओर से आने वाले आमजनों के लिए संजीवनी का कार्य करेगा। अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि इसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए ताकि शहर के लिए लाइफ़ लाइन साबित होने वाली यह लाइट आरओबी से लोगों को सहूलियत मिल सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सांसद डॉ. ठाकुर ने रेलवे के क्षेत्र में दरभंगा में आधुनिकीकरण कार्यों तथा विस्तार के लिए पीएम मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे विस्तार के मुद्दे पर दरभंगा में ऐतिहासिक विकास किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में देश स्तर पर उदाहरण साबित होगा। यह महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना जल्द ही पूरी होगी।
इस अवसर पर समस्तीपुर के रेल प्रबंधक, रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ भाजपा के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







