spot_img

‘ उनके प्राइवेट पार्ट पर…’ बिहार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को दिया चकमा

spot_img
- Advertisement -

बिहार के पश्चिम चंपारण से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर एक ऐसी मनगढ़ंत कहानी गढ़ी कि सुनने वाले भी भौचक्के रह गए। लेकिन कहते हैं ना, झूठ के पांव नहीं होते, पुलिस की पूछताछ में जल्द ही उसका सच सामने आ गया।

- Advertisement -

मामला पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया की गोबरौरा पंचायत स्थित मटियरिया बंगाली कॉलोनी का है, जहां शनिवार देर रात पत्नी नीलम देवी (28) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित कुमार नमोदास (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नीलम को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

हत्या के बाद रविवार सुबह नीलम ने परिवार वालों को बताया कि अमित की मौत हो गई है। खुद को बचाने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी रची कि सोते समय उसका पैर अमित के नाजुक अंग पर पड़ गया, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, परिजनों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि अमित और नीलम के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने नीलम को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की। इस पूछताछ में नीलम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बाली उमर का इश्क...दाऊदपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: Husband Murder Bihar

पुलिस को नीलम ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे नींद की दवा लाकर दी थी। शनिवार रात उसने वही दवा अमित के खाने में मिला दी। जब अमित गहरी नींद में सो गया, तो दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस Husband Murder Bihar मामले में शामिल नीलम के प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

बिगड़ते रिश्तों का था लंबा इतिहास

परिजनों के अनुसार, अमित और नीलम की शादी नौ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – एक 7 वर्षीय बेटा और एक 4 वर्षीय बेटी। उनके वैवाहिक जीवन में अक्सर कलह और मारपीट होती रहती थी। करीब चार माह पूर्व बगहा के सेमरा कॉलोनी से आए ससुराल वालों ने दोनों के बीच सुलह कराई थी। अमित का तीन माह पहले हार्निया का ऑपरेशन भी हुआ था। इस पूरी घटना ने एक बार फिर रिश्तों में भरोसे की नींव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में Shooting अहियापुर में चली गोली, युवक के गर्दन में धंसी

Muzaffarpur Shooting: मुजफ्फरपुर में देर रात अचानक गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया।...

Bihar Weather : अगले 3 घंटे में फिर बदलेगा बिहार मौसम का मिजाज, Darbhanga, Madhubani, Samastipur समेत 11 जगहों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का...

Bihar Weather: अगले 3 घंटों में दरभंगा, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर,...

Bihar News: खुशखबरी! 22.76 KM लंबा कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज, जून तक खत्म होगा इंतजार, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान!

कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज: उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी कम होने...

Bihar Good News: अब पानी के रास्ते होगा Patna से Bhagalpur, समस्तीपुर, Munger, खगड़िया का सफर, पढ़िए गंगा, गंडक और वाटर रूट कनेक्टिविटी!

बिहार जलमार्ग: बिहार में अब सिर्फ सड़क, रेल या हवाई यात्रा ही नहीं, बल्कि...