spot_img

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को खंभे से बांधकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: बिहार में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए एक बार फिर तालिबानी न्याय का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा और लोहे के पोल से बांध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड पर बुधवार दोपहर बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे एक लोहे के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

- Advertisement -

बिहार क्राइम: रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को बनाया निशाना

पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी होने के कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिस से नोंकझोंक भी की। पकड़ा गया युवक ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक के पिता जिला कृषि पदाधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो दिन पहले भी इलाके में बकरी चोरी की घटना हुई थी। यह घटना बिहार क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर भी सवाल खड़े करती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: राष्ट्रपति तो लाम Vietnam President India Visit बोधगया पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, PM मोदी से भी होगी मुलाकात, ये है पूरा कार्यक्रम

ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक एक और बकरी चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गुस्से में लोगों ने युवक को तालिबानी सजा देते हुए उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

नशे का आदी है आरोपी युवक, इलाज जारी

भीड़ की पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो पकड़ा गया युवक नशे का आदी है और स्मैक का सेवन करता है। इस वारदात में उसके कुछ साथी भी शामिल थे जो मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस कर रही मामले की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

अहियापुर इंस्पेक्टर रोहन कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनकी बकरी चोरी का आरोप लगाया गया है, उनसे भी पुलिस बात कर रही है। पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो मारपीट में शामिल थे। छानबीन पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport Security: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF संभालेगी, Darbhanga पहुंची Central Industrial Security Force के 145 अधिकारियों-जवानों की टीम

Darbhanga Airport Security: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा...

Aurangabad News: औरंगाबाद तिलक समारोह में जा रहे युवक को बस ने रौंदा, गंभीर हालत

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने खुशियों...

Darbhanga News: स्कूल के लिए निकले दो दोस्त पहुंच गए दरभंगा Railway Station, अब कोर्ट में अटका मामला

Darbhanga Railway Station: बचपन में कई बार बच्चों की शरारतें उन्हें ऐसी जगह पहुंचा...

Darbhanga News: बड़ी खबर है! Sanskrit University Exams: 7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन, जान लें पूरा शेड्यूल

Sanskrit University Exams: दरभंगा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है! कामेश्वर...