spot_img

Darbhanga News: बेनीपुर जेल निरीक्षण: कैदियों को मिला निःशुल्क विधिक सहायता का आश्वासन, डीजे ने दिए निर्देश

spot_img
- Advertisement -

जेल निरीक्षण: बेनीपुर उपकारा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ऋषि गुप्ता ने कैदियों के रहन-सहन और स्वास्थ्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला व वृद्ध कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता दिलाने का निर्देश भी दिया।

- Advertisement -

बेनीपुर उपकारा में व्यापक जेल निरीक्षण

बेनीपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति श्री ऋषि गुप्ता ने बेनीपुर उपकारा का व्यापक जेल निरीक्षण किया। उन्होंने आंगतुक वार्ड, वृद्धजन वार्ड और महिला वार्ड का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद किया और उनके रहन-सहन, खानपान तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से महिला बंदियों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया में विशेष विधिक सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

श्री गुप्ता ने सभी बंदियों को यह भी बताया कि उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने जेल लीगल ऐड क्लिनिक की सहायता से विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश झा ने संभाला कार्यभार, कहा – 'विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी'

जेल मैनुअल का पालन और आवश्यक सुविधाएं

एसीजेएम श्री रौशन कुमार छापोलिया ने इस अवसर पर जोर देकर कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुसार ही होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था, भोजन और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीजेएम सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति श्री रोहित कुमार गुप्ता ने जेल विजिटिंग अधिवक्ता और जेल पैरा लीगल वालंटियर को जेल लीगल ऐड क्लिनिक गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। मौके पर जेल अधीक्षक विरेंद्र कुमार राय, उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, अधिवक्ता मोहम्मद हैदर अली, अमोल कुमार झा, जेलर अमितेश कुमार और चिकित्सक डॉ. सलमान रजा सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamadhi News: भ्रष्टाचार पर वार सीतामढ़ी के पूर्व DPO ओम प्रकाश दोषी करार, 6 मई को सजा

भ्रष्टाचार मामला: मुजफ्फरपुर की विशेष निगरानी अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। सीतामढ़ी...

Muzaffurpur News: बिहार का आतंक पप्पू गिरफ्तार, घेराबंदी कर अंतरजिला शागिर्दों समेत कुख्यात अपराधी दास को दबोचा, पढ़िए बड़े वारदात की फिराक में...

Muzaffurpur News: बिहार का आतंक पप्पू गिरफ्तार, घेराबंदी कर अंतरजिला शागिर्दों समेत कुख्यात...

Araria News: अररिया में मर्डर, मकई के खेत में महिला की गला रेतकर हत्या, पढ़िए…दूसरी पत्नी, सौतन और घास

अररिया मर्डर: बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...