
Newborn Death Munger: मुंगेर सदर अस्पताल के SNCU वार्ड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला मुंगेर सदर अस्पताल के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (SNCU) से जुड़ा है, जहां एक नवजात की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। खड़गपुर निवासी मनीषा कुमारी ने गुरुवार को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के समय बच्चे की हालत नाजुक थी, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया था।
मुंगेर नवजात मौत: परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों का कहना है कि 30 अप्रैल को SNCU में भर्ती के समय बच्चे को सामान्य बताया गया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मृतक नवजात के परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे की सही देखभाल नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने नवजात को ‘चमकी बीमारी’ बताकर मामले को टालने की कोशिश की। समय पर न तो उचित इलाज दिया गया और न ही बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। आज शनिवार सुबह जब परिजन बच्चे को देखने पहुंचे, तो उन्हें पहले उसकी हालत ठीक बताई गई, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का सब्र टूट गया और उन्होंने वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
लापरवाही और दुर्व्यवहार के दावे
परिजनों ने आरोप लगाया कि रात के समय बच्चे की सही निगरानी नहीं की गई और हीटर का अत्यधिक उपयोग होने से उसकी स्थिति बिगड़ गई। जब बच्चे की हालत बिगड़ी, तो उन्हें तुरंत सूचना भी नहीं दी गई। परिजनों ने कहा कि वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मुक्का दिखाते हुए धमकी भी दी। वे दोषी नर्सिंग स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस पूरे मामले पर सदर अस्पताल मुंगेर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जबकि परिजनों ने लिखित आवेदन दे दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
निष्पक्ष जांच की मांग
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मुंगेर नवजात मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी?







