मई,6,2024
spot_img

रेलमार्ग बंद, अब दरभंगा-समस्तीपुर सड़क पर भी चढ़ा बाढ़ का पानी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नदियों के जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण दरभंगा जिले में बाढ़ की स्थिति गम्भीर होती जा रही है। पहले से ही करेह नदी का पानी हायाघाट-थलवारा के बीच मुंडा पुल के गाटर तक आ जाने के कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद है। (Railmarg band hone)

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections Analysis| चूल्हे पर चढ़ गई रोटी...

इधर, अब दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। इस बाबत स्थानीय निवासी वीरेंद्र बताते हैं,गत रविवार से ही इस पथ पर डीलाही के समीप डेढ़ से दो फीट तक पानी चढ़ गया है। यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो यह मार्ग कभी भी बंद हो सकता है। (Railmarg band hone)

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat News| गायघाट के हैं, शराब पीने का शौक रखते हैं...तो Mobile से रहिए दूर...

जानकारी के अनुसार, रेल मार्ग बंद होने के बाद से यह सड़क मार्ग दरभंगा वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सब्जियों समेत कई आवश्यक वस्तुओं का आवागमन दरभंगा में इसी मार्ग से होता है। यदि इस सड़क का संपर्क भी भंग हो जाता है तो जाहिर है, दरभंगावासियों के लिए यह एक बड़ी परेशानी का शबब बन जाएगा। (Railmarg band hone)

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें