अप्रैल,27,2024
spot_img

युवाओं से बाढ़ पीड़ितों ने कहा,यह राहत नहीं, आशा की पोटरी है, दर्द बांटने की छोटी सी कोशिश है

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अगर युवा ठान ले तो वह देश-प्रदेश की किस्मत बदल सकता है। ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों बहादुरपुर प्रखंड में देखने को मिल रहा है। चारों तरफ लोग बाढ़ से घिरे हैं। त्राहिमाम् की स्थिति बनी हुई है। कई के घर डूब गए। कई बेघर हो गए। मगर युवाओं की टोली ने इस विपदा की घड़ी में खुद राहत के साथ लोगों को सहायता पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मामला औझोल गांव से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

 

जानकारी के अनुसार, ओझौल गांव में बाढ़ से पीड़ित लोगों को ओझौल के नवयुवकों की ओर से  बाढ़ राहत कार्य वितरण किया गया। वहीं, बाढ़ राहत पाकर एक बाढ़ पीड़ित ने खुशी जाहिर करते कहा, यह सिर्फ राहत नहीं बल्कि आशा की पोटरी है. जिनका सब कुछ बह गया, उनके दर्द को बांटने की छोटी सी कोशिश है।

मौके पर राहत कार्य में जुटे नौजवानों में  माधव मिश्रा ,श्री प्रकाश झा, मनीष मिश्रा, विकी व जवाहर और अन्य साथियों के साथ घर-घर जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। वहां पहुंच रहे जहां पीड़ितों ने शरण ले रखी है। देशज टाइम्स ऐसे युवाओं के हौंसले को सलाम करता है जो जान की बाजी लगाकर पुनीत कार्य में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें